Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का स्मरण

    By May 10, 2019 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,994
    लखनऊ, 10 मई 2019: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज लखनऊ स्थित रेजीडेन्सी जाकर अठारह सौ सत्तावन से उन्नीस सौ सैंतालीस तक के शहीदों को याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की रक्षा करते समय शहीद होने वाले सैनिकों, पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल की पुत्री श्रीमती विशाखा कुलकर्णी एवं अपर मुख्य सचिव श्री हेमन्त राव भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि देश की आजादी हमें हजारों देशवासियों के उत्सर्ग के बाद मिली है। अनेकों माताओं ने अपने सपूत, पत्नियों ने सुहाग, बहनों ने भाई, बच्चों ने पिता तथा संबंधियों ने अपनो को खोया है तब देश आजाद हुआ। आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिवस पर स्वराज्य को सुराज बनाने का संकल्प लें।
    श्री नाईक ने कहा कि दस मई अठारह सौ सत्तावन को देश की आजादी का प्रथम समर शुरू हुआ था। अंग्रेजों ने आजादी की प्रथम लड़ाई को बगावत का नाम दिया। स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने देश के सामने सही इतिहास प्रस्तुत करते हुए प्रमाणित किया कि यह बगावत नहीं देश को ब्रिटिश राज से स्वतंत्र कराने के लिये पहली जंग की शुरूआत थी। देशभर में अनगिनत स्थानों पर देशवासी स्वतंत्रता के लिये अपना योगदान दे रहे थे। लखनऊ भी स्वतंत्रता की लड़ाई का प्रमुख केन्द्र रहा है। लखनऊ की यह रेजीडेन्सी अठारह सौ सत्तावन के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की साक्षी है।
    राज्यपाल ने इस अवसर पर रेजीडेन्सी परिसर तथा संग्रहालय का भ्रमण भी किया और डाक्युमेंट्री भी देखी। अच्छी डाक्युमेंट्री बनाने के लिये राज्यपाल ने डाक्युमेंट्री के निर्माताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि लगभग साढे़ तीन वर्ष पूर्व वे तेरह अक्टूबर दो हजार पन्द्रह को रेडीडेन्सी आये थे तथा रेजीडेन्सी पर एक डाक्यूमेंट्री बनाने एवं लाइट एण्ड साउण्ड कार्यक्रम शुरू करने की सलाह दी थी। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि रेजीडेन्सी के संग्रहालय में पहले से काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार से लाइट एण्ड साउण्ड कार्यक्रम की शुरूआत के लिये चर्चा करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता होगी यदि उनके कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व यहाँ लाईट एण्ड साउण्ड कार्यक्रम देखने को मिले।
    – दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janata Darshan'.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएँ

    Sankat Haran Panchmukhi Hanuman Temple Foundation Day: Bhajans Resound Amidst Sundarkand Recitation; Community Feast (Bhandara) Held.

    संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस : सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ गूंजे भजन, चला भण्डारा

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    नोएडा के श्रमिकों का दर्द: 10-13 हज़ार पर 12 घंटे की बंधुआ मजदूरी, अब हिंसा तक पहुंचा प्रदर्शन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    April 14, 2026
    Saudi Arabia issues a stern warning to the US: Lift the blockade on the Strait of Hormuz, or oil supplies will be cut off! — Trump also faces a massive setback from China.

    सऊदी अरब ने अमेरिका को साफ चेतावनी दी: होर्मुज ब्लॉकेड हटाओ, वरना तेल सप्लाई रुक जाएगी!, ट्रंप को चीन से भी ज़बरदस्त झटका

    April 14, 2026
    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    April 14, 2026

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    April 14, 2026
    Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janata Darshan'.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएँ

    April 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading