Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    जारी रहेगा पद्मावत का विरोध, फिल्म के अधिकार दें भंसाली: करणी सेना

    ShagunBy ShagunJanuary 28, 2018Updated:January 28, 2018 फिल्म No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 636

    नई दिल्ली, 28 जनवरी। फिल्म पद्मावत का विरोध कर रही करणी सेना ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली से फिल्म के अधिकार देने की मांग की है। करणी सेना कहा कि अगर भंसाली उन्हें फिल्म के अधिकार दे देंगे तो वह समाज से चंदा इकट्ठा कर भंसाली को दे देंगे। फिर अधिकार मिलते ही फिल्म को जौहर की ज्वाला में डाल देंगे।

    करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी ने दिल्ली के प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने की वजह से एक दिन का विरोध रोका गया था। इसके बाद सेना का विरोध इस फिल्म के खिलाफ जारी रहेगा। कालवी ने सिनेमा हॉल मालिकों से अपील की है कि वो फिल्म को प्रदर्शित कर पाप के भागीदार न बनें।

    उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज से पहले जिनको एक्स्पर्ट पैनल बनाकर बुलाया गया था, सेंसर बोर्ड ने उनकी राय जाने बिना ही फिल्म को पास कर दिया। कालवी ने कहा कि पाकिस्तान में फिल्म पद्मावत बिना कट के दिखाई जा रही है, जबकि सेंसर बोर्ड ने निर्देशक को सुझाव दिया था कि वह विवादित दृश्यों को हटाकर फिल्म प्रदर्शित करें।

    गुरुग्राम में बच्चों की स्कूल बस पर हुए हमले पर कालवी ने भरोसा जताया है कि बच्चों की स्कूल बस पर हमला करने जैसी करतूत करणी सेना की नहीं हो सकती। उनका कहना है कि करणी सेना बहुत छोटी है और हर हिंसा के पीछे करणी सेना के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम इसकी सीबीआइ और न्यायिक जांच के लिए भी तैयार हैं।

    करणी सेना संजय लीला भंसाली सीबीआइ स्कूल बस
    Shagun

    Keep Reading

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading