Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    जय महाभारत पार्टी ने जारी की अपने उम्‍मीदवारों की सूची

    ShagunBy ShagunOctober 6, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 553

    पटना, 06 अक्‍टूबर 2020 : बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के पहले चरण का नामांकन जारी है, इसी बीच आज जय महाभारत पार्टी (राष्ट्रीय स्तर) ने अपने 50 से अधिक उम्‍मीदवारों की सूची जारी की दी है। पटना के होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आज पार्टी के संस्थापक सह राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भगवान श्री अनंत विष्‍णु ने अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि जय महाभारत पार्टी (राष्ट्रीय स्तर) अपने 10 सूत्री एजेंडे के साथ बिहार विधान सभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरने को तैयार है। इसलिए आज हमने पहले चरण के लिए 50 से अधिक उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

    भगवान श्री अनंत विष्‍णु ने बताया कि मोहद्दीनगर (137) से सुबोध कुमार सिंह, मांझी (114) से सुनिल कुमार सिंह, बेलहर (243) से अशोक कुमार सिंह, पालीगंज (190) से संजय कुमार, आरा (194) से मंगल सिंह, अगिआंव (195) से अशोक राम, रामगढ़ (203) से राजेश तिवारी, नोखा (211) श्री भगवान सिंह, कराकाट (213) से प्रेम कुमार सिंह‍, कुर्था (215) सुनिल दत्त प्रसाद और गोह (219) से राजेश रंजन जय महाभारत पार्टी (राष्ट्रीय स्तर) के उम्‍मीदवार होंगे। वहीं, ओबरा (220) से मनोज कुमार मिश्रा, औरंगाबाद (223) से वर्षा उज्‍जवल सिंह, रफीगंज (224) से विजय कुमार, गरखा (225) से कुमार अविनाश, शेरघाटी (226) से कनवर सिंह, डेहरी (212) से प्रवीण कुमार सिंह, बाराचट्टी (228) रेखा देवी, बोध गया (229) से सुरेश पासवान, गया टाउन (230) से रावतीनाथ प्रियदर्शी, टेकारी (231) से कमांडर अर्जुन निषाद और बेलांगज (232) से ललन कुमार हमारे उम्‍मीदवार होंगे।

    भगवान श्री अनंत विष्‍णु ने बताया कि अतरी (233) से अमरेंद्र गुप्‍ता, वजीरगंज (234) से उपेंद्र कुमार सिं‍ह, रजौली (235) से दुष्‍यंत पासवान, हिसुआ (236) से शशिकांत उपाध्‍याय, नबीनगर (221) से जितेंद्र कुमार, जहानाबाद सदर (216) से लवकुश पासवान, घोषी से (इंद्रजीत पासवान), नवादा सदर (237) से चुनचुन सिंह, चेनारी (207) से कमथापति पासवान, पाली से ओमप्रकाश पासवान, जगदीशपुर (184) से अजीत कुमार, संदेश (192) से सूरज कुमार और सासाराम (208) से सुशील कुमार सिंह को हमने अपना उम्‍मीदवार बनाया है। तो कुटुंबा (222) से संजय कुमार, मकदुमपुर (218) से डी के पाल, बरहरा (193) से बच्‍चा सिंह, इस्‍लामपुर (174) राजीव कुमार, भभुआ (205) से संतोष कुमार सिंह, अस्‍थावां से राज आनंद, गोविंदपुर से सुभाष कुमार, बाढ़ से संतोष कुमार उर्फ बाला जी, राजपुर से लगमिनिया देवी, अरवल से अनुज प्रभाकर, दरौली से शिल्‍पा देवी, नालंदा से संजीव रंजन सिंह, भागलपुर से राहुल तिवारी, तरारी से प्रद्ययुमन कुमार और नालंदा से संजीव रंजन कुमार सिंह जय महाभारत पार्टी (राष्ट्रीय स्तर) की ओर से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

    उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी की प्राथमिकता बिहार के लोगों को रोजगार से जोड़ने की है। आज बिहार में बेरोजगारी एक प्रमुख समस्‍या है, जो प्रदेश के विकास के मार्ग को अवरूद्ध करता है। इसके अलावा हम कृषि को विकसित कर किसानों की समृद्ध करना चाहते हैं। हमारी पार्टी स्थानीय लोगों के साथ जुड़ने, क्षेत्र के विकास और समस्याओं को हल करने के लिए विधानसभा में भी विधायक के लिए स्थायी कार्यालय सह निवास की स्थापना भी करेगी, ताकि जनता की समस्‍या का समाधान स्‍थानीय स्‍तर पर ही हो सके। हम महिला सशक्तिकरण के भी पक्ष धर हैं। बिहार में महिलाओं के विरुद्ध बीते दिनों जो अपराध हुए हैं, वो बेहद कष्टदायक हैं।

    भगवान श्री अनंत विष्‍णु ने कहा कि हम बिहार सभी गाँवों और कस्बों में सर्वोत्तम सड़क, परिवहन और अवसंरचना प्रदान करेंगे और राज्य के सभी कामगारों को सर्वश्रेष्ठ मुफ्त राष्ट्रीयकृत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना भी हमारी प्राथमिकता होगी। हम प्रदेश के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने, सरकार चिकित्सा इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेजों और विभिन्न क्षेत्रों में स्कूलों और कॉलेजों जैसे अन्य शैक्षिक संस्थानों की स्थापना के पक्षधर हैं, ताकि यहां के छात्रों को दूसरे प्रदेशों में जा मंहगी शिक्षा हासिल करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े।

    Shagun

    Keep Reading

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading