मुंबई, 3 नवंबर 2025: साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी का तहलका मचाने वाला पहला लुक रिलीज़ हो गया है। इस बार सुर्खियां बटोर रही हैं बॉलीवुड की स्टनर जान्हवी कपूर, जिनका देसी-दमदार अंदाज़ देखकर सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार हो रही है।

फिल्म के मेकर्स ने जान्हवी का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में गजब का स्वैग दिखा रही हैं। फैन्स कमेंट कर रहे हैं ‘जान्हवी ने तो आग लगा दी!’ राम चरण के साथ उनकी केमिस्ट्री पहले ही वायरल हो चुकी है।
खबर है कि श्रीलंका में दोनों ने जानी मास्टर के कोरियोग्राफी में एक हाई-एनर्जी गाना शूट किया है। डायरेक्टर बुची बाबू सना ने बताया, “फिल्म की 60% शूटिंग कंप्लीट, पहला हाफ एडिटेड।” सपोर्टिंग कास्ट में शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दिग्गज शामिल हैं।
यह स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा 27 मार्च 2026 को विश्वभर के सिनेमाघरों में धूम मचाने आएगी। इंतज़ार कीजिए, क्योंकि पेड्डी आने वाली है सबका दिल जीतने!






