Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    NRC और CAB बिल के खिलाफ जाप (लो) ने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

    By December 12, 2019 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 659

    16 दिसंबर को महिला उत्‍पीड़न, NRC और CAB के खिलाफ राज्‍यभर में जाप (लो) करेगी धरना- प्रदर्शन : प्रेमचंद सिंह

    पटना, 12 दिसंबर 2019 :  केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल 2019 बिल पास होने के बाद जन अधिकार पार्टी (लो) का विरोध आज दूसरे दिन भी जारी रहा, जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रघुपति प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व में पटना विश्वविद्यालय से पुतला जुलूस निकाला गया। यह जुलूस राजधानी पटना के कारगिल चौक आकर समाप्त हुआ, जहां जाप (लो) नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

    इस मौके पर जाप(लो) के प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लाये गए NRC और CAB बिल के प्रावधान असंवैधानिक और संविधान के मूल्य की आत्मा के खिलाफ है। यह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान और धर्मनिरपेक्षता की भावना के भी खिलाफ है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तानाशाह हो गई है और जो दिल में आता है, वही कर रही है। इसका देश पर क्‍या होगा, इसकी चिंता उन्हें अब नहीं है। यही वजह है कि आज जिस तरह से हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश जबरदस्ती कानून बनाकर हो रही है, उससे देश की एकता और अखंडता पर खतरा है। इससे देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनती जा रही है। असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में इस बिल से तहलका मचा हुआ है। हालात ऐसे बन गए हैं कि वहां सेना को भेजकर विद्रोह को कुचलने की कोशिश की जा रही है। यह गलत और निंदनीय है। पार्टी मोदी सरकार के इस कदम की तीखी भर्त्‍सना करती है और इस बिल को वापस लेने की मांग करती है।

    वहीं, पुतला दहन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ने कहा कि जन अधिकार पार्टी NRC और CAB बिल के खिलाफ पूरी मजबूती से अपना विरोध दर्ज कराते आ रही है और आगामी 16 दिसंबर को  पार्टी की ओर से प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। 

    पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रघुपति प्रसाद सिंह, प्रेमचंद सिंह के अलावा अवधेश कुमार लालू, शंकर पटेल, बबन यादव, अशोक कुमार, जावेद इकबाल, अनिल कुमार, अरुण कुमार सिंह, आजाद चांद, विशाल कुमार, रौशन कुमार, मनीष कुमार, नितेश सिंह, आमिर राजा, आदित्य, रेणु जयसवाल, दिलीप यादव, मनोज यादव, श्याम नंदन यादव, राम अयोध्या यादव, आनंद देव, निरंजन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।  

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading