लोग अक्सर किराए पर घर, गाड़ी या फिर अन्य सामान किराए पर लेते हैं, क्या कभी आपने किसी को मां-बाप या बीवी बच्चे किराए पर लेते देखा है। यह सच में होता है। जापान की एक बेवसाइट ने जापान के लोगों के लिए यह संभव कर दिखाया है।
दरअसल रेंटएवाइफओट्टावा डाॅट काॅम पर अंडरगामेंट्स से लेकर मां-बाप बीवी बच्चे तक को किराए पर लिया जा सकता है। यह वेबसाइट तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यह वेबसाइट ग्राहकों को ये सुविधाएं देने के बदले अच्छी खासी रकम बसूल रही है।
अगर आप अकेले हैं तो ये वेबसाइट आपकी इच्छानुसर मेल या फीमेल दोस्त उपलब्ध करवाती है। यहां आपको प्यार करने वाले मां-बाप और बीवी भी किराए पर मिलती है। इसके अलावा ये इकलौती ऐसी वेबसाइट है जो अंडरगांमेंट्स तक किराए पर देती है। अगर आप अपनी बोरियत दूर करने के लिए आप यहां से बच्चे भी किराये ले सकते हैं। अगर आपके पास समय नहीं है और आपके बच्चों का होमवर्क ज्यादा है तो ये वेबसाइट आपको होमवर्क करने वाले व्यक्ति भी मुहैया करवाएगी।







