पुरुषों के वर्चस्व वाले इस समाज में महिलाओं द्वारा किसी काम में आगे बढऩा काबिले तारीफ है। ऐसी ही कुछ महिलाएं लगभग 500 सालों से एक काम को बिना मर्दों की मदद के अंजाम देती आ रही हैं। यहां मर्द वर्जित नहीं है लेकिन ये काम औरतें ही करती हैं। ये महिलाएं दुनिया का सबसे बड़ा बाजार चला रही हैं। ये मार्केट भारत के मणिपुर में है।

इम्फाल में रोजाना लगने वाले इस बाजार की सबसे खास बात ही यही है कि इसे महिलाएं चलाती हैं। यहां मर्द आकर सामान तो खरीद सकते हैं लेकिन अपनी दुकान नहीं लगा सकते। यहां केवल महिलाओं का दबदबा चलता है। ये बाजार सिर्फ एशिया का ही नहीं, बल्कि दुनिया का महिलाओं के द्वारा चलाया जाने वाला सबसे बड़ा बाजार है। इसलिए इस बाजार को ‘मदर्स मार्केट भी कहा जाता है। बड़े से क्षेत्र में फैले इस बाजार में सब्जियों से लेकर मीट, कपड़े और बाकी जरूरतों का सामान मिलता है।







