क्या आप जानते हैं कि चमगादड़ डरावना भले लगता हो लेकिन यह पक्षी वर्ग में न आकर स्तनधारी वर्ग में आता है और सबसे खास बात यह कि दुनिया का सबसे छोटा स्तनधारी जीव भी चमगादड़ बिरादरी से ही है यह थाईलैंड में पाया जाता है और इसका नाम बम्बलबी है।
बीस लाख गिलास दूध
जब आप या आपके दोस्त दूध पीने से इतराने लगे और बहाने बनाने लगे तो आपको मम्मी पापा बताते हैं कि रोगों से लड़ने के मामले में दूध ही सबसे लाजवाब है। पर क्या आपको यह पता है कि एक गाय अपनी पूरी जिंदगी में औसतन बीस लाख (20,0000) गिलास दूध दे देती है है ना मजेदार बात!
नाखून अंगूठों की अपेक्षा 4 गुना तेजी से बढ़ते हैं
अक्सर जब कभी आप पूछते हैं कि हाथों में कितनी उंगलियां हैं बड़े लोग झट से बोलते होंगे 10 फिर आप उनको हंसते हुए अंगूठे का उंगलियों का अंतर समझाते होंगे, और शायद आपको नहीं मालूम की उंगलियों के नाखून अंगूठों की अपेक्षा 4 गुना तेजी से बढ़ते हैं।







