इस दुनिया में एक ऐसा बेसिक बल्ब मौजूद है जो लगातार 117 सालों से जल रहा है यानी फ्यूज नहीं हुआ। इस बल्ब को 1901 में चालू किया गया था। यह बल्ब कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर में है जो लिवरमोर के एक दमकद केंद्र में लगा हुआ है। इस बल्ब को 1901 में चालू किया गया था और अब तक यह बल्ब फ्यूज नहीं हुआ है। यह बल्ब 4 वाॅट बिजली से चलता है और दिन के 24 घंटे जलता है। यहां दमकलकर्मियों के मुताबिक 1937 में पहली और आखिरी बार ये बल्ब बंद हुआ था उसका भी करण यहां की लाइन खराब होना था। लेकिन तार बदलने के बाद ही यह दोबारा से चालू हो गया। इसके बाद ये यह लगातार जल रहा है और 2001 में इस बल्ब का 100वां जन्मदिन भी मनाया गया था। इस जनमदिन पार्टी के बकायदा संगीत और पार्टी आयोजित की गई थी।
इस बल्ब को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यहां आने वालों की संख पिछले 30 दशकों से संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। यहां आने वालों को देखकर ऐसा लगता है कि ये बल्ब अपने आप में एक म्यूजियम बन गया है। हालांकि जब 2013 में जब इस बल्ब का सीधा प्रसारण किया जा रहा था तो यह बुझ गया था उस समय लोगों को यह लगा था कि बल्ब फ्यूज हो गया है। लेकिन इसके बाद यह फिर से चालू हो गया। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि जो लाइन उस बल्ब तक बिजली पहुंचाती थी वो 76 साल बाद खराब हो गई। लेकिन जब इसकी मरम्मत की गई तो वो फिर से चालू हो गया। इस बल्ब को गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में शामिल किया जा चुका है।







