करौली। प्रकृति में जन्मे और विचरण करते सभी जहरीले जीवों को वशीकरण कर अपना मित्र बना चुके इस व्यक्ति की ख्याति अब प्रदेश स्तर पर हो चुकी है। जहरीले जीव-जंतुओं को पकड़ उनके साथ खेलना इनका शौक है। इनका नाम गुमान सिंह जाट है।
राजस्थान के करौली जिले के हिण्डौनसिटी उपखंड में क्यारदा खुर्द निवासी गुमान सिंह जाट 7 सालों से जहरीले जीव-जंतुओं को पकड़ने का कार्य कर रहे हैं। गुमानिसंह अब तक 200 से ज्यादा जहरीली घौरया को पकड़ चुके हैं। यही नहींए अगर किसी को कोई जहरीला जीव काट खा ले तो गुमान सिंह द्वारा जहर भी उतारा जाता है। वहीं इस प्रशंसनीय कार्य को करने पर गुमान सिंह को उपखण्ड स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में उपजिला कलेक्टर रामचन्द्र मीना ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया है।







