इंसान के फिजकली स्वभाव में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो बेहद कुदरती होती हैं। इसी में एक है गैस्टिक प्राॅब्लम….। इस नेचुरल क्रिया को लेकर हाल ही एक प्लेन पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा भी ऐसा बरपा कि प्लेन की इमरजेंसी लैंउिंग तक करवानी पड़ी। यह वाकया दुबई से नीदरलैंड्स जा रहे एक विमान में मौजूद एक यात्री को गैस्टिक प्राॅब्लम थी और वो प्लेन में लगातार गैस छोड़ता रहा। लेकिन उस शख्स को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसका पादना उसके लिए मुसीबत बन जाएगा।
प्लेन में सवार बाकी यात्रियों ने उस शख्स के खिलाफ धावा बोल दिया। यात्रियों ने इतना हंगामा मचाया कि आखिर कार प्लेन को आॅस्ट्रिया के विएना शहर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में चार यात्रियों के बीच हुई कहासुनी जब बात बिगड़ने के हद तक पहुंच गई तो पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया।







