जानलेवा साबित हुआ शौक, इंसान पर गिर पड़ी अचानक बिजली
नई दिल्ली, 10 जून। तमिलनाडु में चेन्नई के पास तिरुवल्लूर जिले में एक ऐसा अनोखा हादसा हुआ है जिस पर यकीं करना मुश्किल है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जाता है कि यहां एक शख्स अपने फोन से बिजली कड़कने की तस्वीर ले रहा था, तभी अचानक ऐसा करते समय बिजली उस पर गिर पड़ी। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक का नाम रमेश बताया जा रहा है।
इस घटना की जानकारी बाद में पुलिस को मिली और अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की। बताते हैं कि रमेश अपने दोस्त के खेत पर उससे मिलने आया था। तभी आसमान में बादल आने और बिजली चमकने लगी। खूबसूरत नजारे की तस्वीर को वह मोबाइल में खींचकर कैद करना चाहता था। उसने फ़ोन निकाला और पिक्चर्स क्लिक करने लगा तभी उस पर बिजली गिर पड़ी और उसकी मौत हो गयी।
घटना करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक के दोस्त ने बताया कि मै तुरंत मौके पर पहुंच कर उसे बचाने कि कोशिश की तो उसे पलट कर देखा, वह नीचे गिरा पड़ा था मैंने उसको पलटा तो उसका चेहरा और छाती बुरी तरह से झुलस गया था, बाद में पुलिस ने इसकी पुष्टि की और उसके बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







