एक ओर जहां लोग एक्सीडेंट में अपने शरीर का कोई अंग खोने के बाद अपने आपको मायूस और लाचार महसूस करते है वहीं, ब्राजील में हरने वाली एक लड़की ने इसका ठीक उल्टा करके दिखा दिया। अब यह लड़की ऐसे लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनकर सामने आई है।
दरअसल ब्राजील की रहने वाली पाॅला अंटोनिनी ने साल 2014 में एक एक्सीडेंट में अपना एक पैर खो दिया था। लेकिन उन्होंने अपने साथ हुए इस हादसे को कभी अपनी कमी नहीं बनने दिचया और अपना हौसला बढ़ाते रही है। इसकी के चलते अब 22 साल की हो चुकी अंटोनिनी एक यह सुपर माॅडल बन चुकी है। वो अपने प्रोस्थेटिक पैर के साथ ही फैशन की दुनिया में फेमस हो चुकी है।
ब्रालील की रहने वाली पाॅला अपने प्रोस्थेटिक पैर के साथ्ज्ञ डांस और माॅडलिंग करती हैं। इसके साथ ही वो अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत जागरूक है। साथ ही वो पार्टी और मस्ती करने के मामले में भी हमेशा आगे रहती है। पाॅला अक्सर ऐसे लोगों के साथ अपना वक्त बिताती हैं जिनको उनके प्रोत्साहन और मदद की जरूरत होती है।







