पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल एक बार फिर भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रेजेंट किए जा रहे एक और डांस पेप्पी ट्रैक ‘ओए होए होए’ के साथ वापस आ रहे हैं। इंडियन पॉप आर्टिस्ट इस बार इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी, धनश्री वर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। ‘ओए होए होए’ हैप्पी रायकोटी द्वारा लिखा गया और अवि सरा द्वारा कम्पोज किया गया सॉन्ग है।
बता दें कि अरविंद खैरा द्वारा डायरेक्ट किया गया और एक विशाल सेट पर शूट किया गया, यह म्यूजिक वीडियो पहले से ही जस्सी और धनश्री की सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए चर्चाओं के साथ ऑडियंस की जिज्ञासा को बढ़ा चुका है।
एक सूत्र के अनुसार, “जस्सी के फैंस बेसब्री से उनके अगले सॉन्ग का इंतजार कर रहे हैं और भूषण कुमार यह सुनिश्चित करते हैं कि वे निराश नहीं होंगे। धनश्री के परफेक्ट डांस ट्रैक के विपरीत, जस्सी के इस ट्रैक में एक आइडियल पार्टी ट्रैक के लिए बिल्कुल सही सामग्री है। हर कोई जस्सी और धनश्री के बीच की केमिस्ट्री को पसंद करने वाला है।” टी-सीरीज द्वारा प्रेजेंट किए जा रहे सॉन्ग ‘ओए होए होए’ को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।







