नयी दिल्ली, 13 जुलाई वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज छोटा यात्री वाणिज्यिक वाहन ‘जीतो मिनीवैन ‘ पेश किया। इसके भारत चरण चार डीजल संस्करण की मुंबई में शोरूम कीमत 3.45 लाख रपये से शुरू होती है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि जीतो मिनीवैन डीजल, पेट्रोल और सीएनजी इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगा।
इस वाहन का ढांचा दो रूप में है, हार्ड टॉप और सेमी हार्ड टॉप। शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों में परिवहन को ख्याल में रखकर यह बनाया गया है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष आॅटोमोटिव क्षेत्र राजन वधेरा ने कहा , ‘ ‘महिंद्रा में हमने ग्राहकों के बीच विशिष्ट जरूरत के अंतर की पहचान की और मुझे विश्वास है कि जीतो मिनीवैन अधिक कुशल, सुरक्षित और आरामदेह यात्रा प्रदान करेगा। ‘
Keep Reading
Add A Comment







