Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    रहस्यमयी है झाँसी का गढ़कुंडार किला, जहाँ घूमने गए बाराती हुए गायब!

    By March 19, 2020Updated:March 19, 2020 Hot issue 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 841

    उत्तर प्रदेश का यह वो किला हैं जहां जो गया वह वापस नही लौटा!

    गढ़कुंडार किला उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में स्थित है। यह किला मौरानीपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग से तकरीबन 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस किले का निर्माण 11वीं सदी में किया गया था। यह किला पांच मंज़िलों का है लेकिन इसके दो मंजिलें जमीन के नीचे और तीन मंजिलें जमीन की सतह से ऊपर बने है। इस किले को किसने बनवाया था जिसकी सटीक जानकारी तो नहीं मिल पायी है लेकिन इसके आसपास में बसे कुछ गामीणों की बातों को माने तो ये किला 1500 से 2000 साल पुराना है। 11वीं शताब्दी में बना यह किला पांच मंजिल का है।

    यहाँ के आसपास के रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना हैं कि बहुत समय पहले यहां पास के ही एक गांव से एक बारात यहाँ पर आई थी। इस बारात में शामिल सभी लोग इस किले में घूमने के मकसद से किले के अन्दर गये और वे सभी लोग घूमते घूमते उत्सुकता वश किले के बेसमेंट में चले गये। नीचे जाने के बाद इस बारात के सभी बाराती गायब हो गये और उस बारात में शामिल लोगों का आज दिन तक कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद भी इस किले में ऐसी बहुत सी रहस्यमयी घटनाए घटित हुयी जिससे लोग सकते में हैं। बताया जाता है कि अभी कुछ समय पूर्व ही इस किले के बेसमेंट को हमेशा के लिये बंद कर दिया गया।

    यहाँ के लोगों का कहना है कि यह किला एक तरह से भूल भुलैय्ये की तरह है इसलिये इसके अंदर जाना खतरे से खाली नहीं होता है। गुप्प अँधेरा होने की वजह से यहाँ दिन के समय में भी किला डरावना सा लगता है। इस किले में खजाने की तलाश में अनेको बार लोगो के अन्दर प्रवेश करने की बातें सामने आई लेकिन यहाँ इस किले के अन्दर प्रवेश करने वाले लोग अपनी जान से ही हाथ धो बैठे हैं। ग्रामीणों द्वारा ऐसा भी कहा जाता है कि इस किले के तहखाने में अनेको तरह की रहस्यमयी चीजें मौजूद हैं।

    वरिष्ठ इतिहासकार हरिगोविंद सिंह कुशवाहा बताते हैं कि गढ़कुंडार बेहद संपन्न और पुरानी रियासत रही है। यहां के राजाओं के पास कभी भी सोना, हीरे, जवाहरात की कमी नहीं रही। कई विदेशी ताकतों ने खजाने को लूटा। स्थानीय चोर उचक्कों ने भी खजाने को तलाशने के की कोशि‍श की।

    वो कहते हैं कि इस किले में इतना सोना चांदी है कि भारत जैसा देश भी अमीर हो जाए। यहां चंदेलों, बुंदेलों, खंगारों का कब्जा रहा। किले के नीचे दो मंजिला भवन है। इसी में खजाने का रहस्य है।

    नजदीक आते-आते किला दिखना हो जाता है बंद: 

    बता दें कि यह किला सुरक्षा की दृष्टि से बनवाया गया एक ऐसा बेजोड़ नमूना है, जो अब तक लोगों को भ्रमित कर देता है। किला एक ऊंची पहाड़ी पर एक हेक्टेयर से अधिक वर्गाकार जमीन पर बना हुआ है और यह किला इस तरह बनाया गया कि ये 4-5 किलोमीटर दूर से तो दिखता है|

    लेकिन नजदीक आते-आते किला दिखना बंद हो जाता है। जिस रास्ते से किला दूर से दिखता है। अगर उसी रास्ते से आएंगे तो ये रास्ता भी किले की बजाय कहीं और जाता है। जबकि किले के लिए दूसरा रास्ता है।

    • प्रस्तुति: जी के चक्रवर्ती

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    1 Comment

    1. Winfred on December 20, 2021 8:33 pm

      Fantastic goods from you, man. I have understand your stuff
      previous to and you’re just too wonderful. I really like
      what you’ve acquired here, really like what you are saying and the way in which you say it.

      You make it entertaining and you still care for to keep
      it smart. I cant wait to read much more from you.
      This is really a tremendous website.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading