लखनऊ 24 नवंबर। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने मुख्य चिकित्साधिकारी मुरादाबाद को आरटीआई के तहत नोटिस जारी कर दिल्ली निवासी श्री हरिओम द्वारा मांगी गई सूचना देने के लिए आदेशित किया था। आयोग की नोटिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी मुरादाबाद से डा. प्रकाश चन्द्र आयोग में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 52 झोलाछाप डाक्टर कार्यरत थे। वर्तमान में इन सभी झोलाछाप डाक्टरों के विरुद्ध इण्डियन मेडिकल कौंसिल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराकर चिकित्सालय बन्द करा दिए गये हैं।
श्री उस्मान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिन डाक्टरों केे खिलाफ कार्यवाई की गई है उनमें डाॅ. रहीम अहमद, डाॅ. नेकराम सिंह, डाॅ. सरताज खांन, डाॅ. शाहिद हुसैन, डाॅ. जावेद अहमद, डाॅ. राजपाल सिंह, डाॅ. दिलशाद, डाॅ. राजपाल सिंह, मो. यासीन, फारूख, मो. तसलीम अहमद, यामीन, डाॅ. अनिल, डाॅ. महबूब अली, डाॅ. कृपाल सिंह, डाॅ. रिजवान अली, अब्दुल रशीद, मो. इकराम डाॅ. खालिद, डाॅ. डीसी, डाॅ. हरपाल सिंह, मो. आदिल, डाॅ. जारिफ, डाॅ. रोहिताश कुमार डाॅ. हरकेश, डाॅ. मो. कासिम, डाॅ. फईम, डाॅ. एम. सरफराज, डाॅ. मो. आलम, डाॅ. मो. सुलेमान, डाॅ. प्रवीन, डाॅ. बीसी, डाॅ. अफजाल, डाॅ. बब्बू हुसैन, डाॅ. जहीर आलम, डाॅ. मुजाहिर अली, डाॅ. सुरेश कुमार डाॅ. वसीम अहमद, डाॅ. अफजार हुसैन, डाॅ. महेन्द्र सिंह, डाॅ. इफ्तेखार हुसैन, डाॅ. जुबेर, डाॅ. मलिक, डाॅ. जमील, डा. नईम, डाॅ. हरिपाल, डा. रीता सिंह, डाॅ. यशवीर सिंह, डाॅ. नीरज ठाकुर, डा. शाकिर मलिक, डाॅ. पूनम सिंह, डाॅ. किरन यादव, डाॅ. रूबी सिंह शामिल हैं।







