Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    जेपी बिल्डर के कार्यालय पर निवेशकों का हंगामा, खरीददारों ने की तोडफोड, भारी पुलिस बल तैनात

    ShagunBy ShagunAugust 12, 2017Updated:August 12, 2017 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 687

    नोएडा, राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा जेपी इंफ्राटेक को दिवालिया की सूची में डालने के बाद घबराये हजारों खरीददारों ने आज जेपी ग्रुप के सेक्टर-128 स्थित दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। जब जेपी के सुरक्षाकर्मी ने खरीददारों को अंदर घुसने से रोका तो वे भडक उठे और बैरीकेड एवं गेट तोडकर अंदर घुस गये।
    खरीददारों का आरोप है कि जेपी पर बैंकों का आठ हजार 365 करोड रूपया बकाया है। जबकि खरीददार जेपी ग्रुप को अब तक 20 हजार करोड रूपए से ज्यादा दे चुके हैं। उनकी मांग है कि बैंकों का पैसा चुकाने से पहले उनकी गाढी कमाई उन्हें वापस करवायी जाये। बायर्स ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भी नाराजगी जताई और मांग की कि सांसद, मंत्री और विधायक इस मामले में हस्तक्षेप करें।
    एनसीएलटी ने आईडीबीआई बैंक की याचिका पर पिछले दिनों जेपी बिल्डर को दिवालिया कंपनी की सूची में डाल दिया था। जिसके बाद 32 हजार खरीददारों को चिंता सताने लगी कि उनके फ्लैट और प्लॉट उन्हें कैसे मिलेंगे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जेपी बिल्डर के कई बडे प्रोजेक्ट हैं जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।
    नोएडा के नगर पुलिस अधीक्षक अरण कुमार सिंह ने बताया कि जेपी बिल्डर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे उग्र प्रदर्शनकारियों व बिल्डर के बीच बातचीत कराने का प्रयास किया गया लेकिन आपसी नोकझोंक के चलते कोई बात नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि मौके पर पांच थानों की पुलिस तैनात की गई है इस मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
    प्रदर्शन कर रहे खरीददारों का कहना है कि यदि उन्हें उनका पैसा या फ्लैट नहीं मिला तो वे आमरण अनशन करेंगे। खरीददार अजय कौल ने बताया कि जेपी बिल्डर को अब तक खरीददारों ने विभिन्न प्रोजेक्टों के माध्यम से 20 हजार करोड रूपए से ज्यादा का भुगतान कर दिया है। उन्होंने कहा कि बैंकों के पैसे से पहले खरीददारों के पैसे वापस करवाये जायें।
    खरीददार प्रमोद रावत और देवेंद्र यादव ने बताया कि हम लोग बैंकों से लोन लेकर बिल्डर को अब तक 95 प्रतिशत से ज्यादा का भुगतान कर चुके हैं। एक तरफ बैंक का लोन है दूसरी तरफ हमें अभी तक फ्लैट नहीं मिले हैं जिससे सभी खरीददार डरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में जेपी बिल्डर की तरफ से कोई भी अधिकारी उनसे बात नहीं कर रहा है और न ही प्राधिकरण और जिला प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।
    मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लोग जेपी बिल्डर के खिलाफ लगातार नारे लगा रहे हैं। इस प्रदर्शन के चलते काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर मीडिया का जमावडा लगा हुआ है। कुछ खरीददार ऐसे भी हैं जो जेपी बिल्डर के यहां कई फ्लैट बुक कराये हुए हैं। कुछ लोगों ने बिल्डर के यहां अपनी काली कमाई का निवेश भी किया है। उनकी हालत और भी दयनीय है। वे न तो बिल्डर का खुलकर विरोध कर रहे हैं और न ही उसके पक्ष में खडे हो पा रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि लोगों ने हजारों करोड से ज्यादा की काली कमाई का निवेश किया है।

    # jp-builders-news
    Shagun

    Keep Reading

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading