एक्टर खेसारीलाल यादव और ग्लैमरस काजल राघवानी भले इन दिनों रियल लाइफ में एक दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन रील लाइफ में दोनों की केमेस्ट्री आज भी कैद है। जो अब धीरे – धीरे बाहर आने लगी हैं। हम बात कर रहे हैं खेसारी – काजल की फ़िल्म ‘हम हो गए तुम्हारे’ की, जिसका निर्माण यशी फिल्म्स और कनक पिक्चर्स लि. ने किया है। कहा जा रहा है कि इन दोनों की शूट हुई सबसे आखरी फ़िल्म थी, जिसकी शूटिंग लंदन के खूबसूरत लोकेशन में हुई है। फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, संजय सिन्हा और शिवांशु पांडेय हैं।

फ़िल्म ‘हम हो गए तुम्हारे’ की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें काजल के साथ खेसारीलाल यादव की केमेस्ट्री देख कर कोई सोच भी नहीं सकता है कि इनके बीच कोई खटास है। शायद इसी लिए भोजपुरी दर्शक इनकी केमेस्ट्री को खूब पसंद भी करते हैं। इनकी इसी लोकप्रियता को अपनी कहानी के जरिये संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा दर्शकों के सामने ला रहे हैं।







