शारदीय नवरात्र के आगमन पर देश भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में अरविंद अकेला कल्लू भी नवरात्र को लेकर बेहद उत्साहित हैं और मूर्तिकार बन मां दुर्गा के प्रतिमा का निर्माण करने में लग गए हैं। दरअसल, कल्लू का नया देवी गीत माटी के माई का वीडियो है। इस गाने में कल्लू मूर्तिकार बन देवी दुर्गा के प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं और गीत भी रहे हैं।
लिंक : https://youtu.be/uv2ICXhdzYk?si=OcJY22TJz47oDaZn
अरविंद अकेला कल्लू ने बताया कि हर साल वह देवी दुर्गा के गीत गाते हैं और जिसे दर्शकों का भी खूब प्यार और दुलार मिलता है। उन्होंने कहा कि 9 दिन के उपवास के साथ मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है जिसमें संगीत के जरिए हम नवदुर्गा की स्तुति भी करते हैं हमारा यह गाना देवी दुर्गा के भक्तों को समर्पित है।