अनिल बेदाग
मुंबई : भक्ति, कला और संस्कृति के अनूठे संगम के बीच कौशिक ठक्कर और जाह्नवी दोशी ने कृष्ण कलेक्शन से आकर्षक बाल कान्हा डॉल का लोकार्पण किया। इस खास अवसर पर रुपाली गांगुली, उर्वशी ढोलकिया, दिव्या अग्रवाल, तनाज़ ईरानी, दीपशिखा नागपाल, दीपिका सिंह, स्रीजिता डे, ऋतु शिवपुरी जैसे कई सितारे शामिल हुए।
एकता कपूर ने श्रीकृष्ण के प्रति अपने प्रेम को साझा करते हुए कहा, “मेरे लिए आध्यात्मिकता का मतलब है अपने बच्चे में कान्हा का अक्स देखना। जब मेरा बेटा हुआ और मैं पहली बार श्रीनाथजी गई, तब मैंने इस भावना को गहराई से अनुभव किया। आज के बच्चे सुपरहीरो और मनोरंजन की दुनिया में खोए रहते हैं, लेकिन हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से उनका जुड़ाव बाद में होता है। कान्हा डॉल जैसे रचनात्मक प्रयास बच्चों को हमारी परंपराओं से रोचक और आनंदमय तरीके से जोड़ सकते हैं, ताकि वे अपनी जड़ों को समझ सकें।”
कान्हा यूनिवर्स पर उपलब्ध यह बाल कान्हा डॉल भगवान कृष्ण के बचपन की मासूमियत और शरारत को जीवंत करती है। उत्कृष्ट कारीगरी से तैयार यह डॉल न केवल एक संग्रहणीय वस्तु है, बल्कि बच्चों को भारत की समृद्ध आध्यात्मिक धरोहर से परिचित कराने का एक अनूठा माध्यम भी है। यह आयोजन केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि भक्ति, कला और सांस्कृतिक गौरव का एक खूबसूरत उत्सव था, जो कृष्ण की बाल लीलाओं की मिठास को समेटे हुए था।







