मुंबई। कल रात अंधेरी की चकाचौंध में कुछ ऐसा हुआ जो शायद ही कभी देखने को मिलता है. भक्ति और बॉलीवुड का ऐसा मेल जो दिल को छू गया और आँखों को चौका गया!
श्रीनाथजी मीडिया वर्क्स ने अपने नए भक्ति गीत “कान्हा कृष्णा मुरारी” का भव्य लॉन्च किया, और मौका था दोहरा जश्न का – क्योंकि साथ ही मुंबई के सबसे हॉट नाइटलाइफ डेस्टिनेशन लुफ्त – द एयर क्लब ने अपना शानदार पहला बर्थडे भी सेलिब्रेट किया।
रश्मि देसाई और शिव ठाकरे की जोड़ी पहली बार भक्ति गीत में साथ नजर आई। म्यूज़िक वीडियो देखते ही बनता है – रश्मि की भावपूर्ण आँखें, शिव का समर्पण भरा अंदाज़ और उसके ऊपर सीता कासमी की मखमली आवाज़… बस, कान्हा की मुरली जैसे सच में बज उठी।

गीत रचे हैं कमल महर्षि ने, संगीत दिया है दिलशाद शब्बीर शेख ने, फ्लूट की जादूगरी नवीन कुमार की है और डायरेक्शन में मोहित कपूर का कमाल साफ़ दिखता है। विज़ुअल्स को और खूबसूरत बनाया है डिज़ाइनर सौरभ स्वामी के शानदार पोस्टर और आर्टवर्क ने।
लॉन्च की मेजबानी की कौशिक ठक्कर और जानवी दोषी ने, और मेहमानों की लिस्ट देखकर लग रहा था पूरा बॉलीवुड-टीवी वर्ल्ड यहीं उतर आया हो – प्रतीक सेजपाल, फ्लोरा सैनी, निकिता रावल समेत कई बड़े नाम मौजूद थे।
दूसरी तरफ लुफ्त क्लब के फाउंडर्स – कौशिक ठक्कर, आभास रोशन, अंकित पटेल और पीयूष पटेल – ने एक साल में क्लब को मुंबई की नंबर-1 पार्टी डेस्टिनेशन बना दिया। लाइट्स, म्यूजिक, परफॉर्मेंस – सब कुछ टॉप-नॉच!एक ही छत के नीचे:एक तरफ कान्हा की बंसी बज रही थी
दूसरी तरफ बीट्स पर लोग थिरक रहे थे और बीच में भक्ति भी नाच रही थी, ग्लैमर भी!
रात का अंत हुआ “कान्हा कृष्णा मुरारी” के लाइव परफॉर्मेंस के साथ… और हर कोई बस यही बोलता छोड़ गया –
“ऐसी शाम फिर कब होगी भई?”कान्हा की लीला और मुंबई की रंगीनी का ऐसा संगम… देखते रहिए, ये गीत जल्द ही हर भक्त के फोन में बजेगा!






