मुंबई: कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का नया गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है। इसमें कपिल पहली बार त्रिधा चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं – दोनों की जोड़ी नाच-गाने और रोमांस से भरी है।
गाने में रंगीन सेट, तेज बीट्स और पार्टी वाला माहौल है। कपिल अपनी कॉमेडी स्टाइल में डांस कर रहे हैं, जबकि त्रिधा उनके साथ ताल मिलाती दिख रही हैं।आवाज अफसाना खान की है, संगीत युग भुसाल ने दिया और बोल लिखे हैं अजय कुमार ने।
फिल्म का पूरा एल्बम सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। फिल्म खुद 12 दिसंबर को थिएटर्स में आई थी और चल रही है।






