Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»शोक सन्देश

    महाभारत के कर्ण नहीं रहे: कैंसर से हार गए जंग, 68 की उम्र में निधन, शोक की लहर

    ShagunBy ShagunOctober 15, 2025Updated:October 15, 2025 शोक सन्देश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Karna of Mahabharata is no more: lost the battle to cancer, died at the age of 68, wave of mourning
    भारतीय टेलीविजन के इतिहास में 'कर्ण' का चेहरा बन चुके दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का निधन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 792

    टीवी जगत से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले अभिनेता पंकज धीर के लिए सोशल मीडिया पर फैंस ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बताया यादगार एक्टर

    मुंबई : भारतीय टेलीविजन के इतिहास में ‘कर्ण’ का चेहरा बन चुके दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का आज निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे 68 वर्षीय पंकज ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में सन्नाटा छा गया है। पंकज के बेटे निकितिन धीर (जो ‘कुर्बानियां’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों से मशहूर हैं) और बहू क्राटिका सेंगर के अलावा पत्नी अनीता धीर भी उनके साथ थीं। अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे विले पार्ले (पश्चिम) में पवन हंस के पास होगा। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने आधिकारिक बयान जारी कर शोक व्यक्त किया है।

    ‘महाभारत’ से घर-घर पहुंचा कर्ण का दर्द: एक्टिंग की दुनिया में अमिट छाप

    पंकज धीर का जन्म 9 नवंबर 1956 को पंजाब में हुआ था। 1981 में फिल्म ‘पूनम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले पंकज ने टीवी पर असली पहचान ‘बी.आर. चोपड़ा’ के महाभारत (1988-1990) से बनाई। कर्ण की भूमिका में उनके शानदार अभिनय ने लाखों दर्शकों के दिलों को छू लिया। कर्ण का दानवीर स्वभाव, वासवी दान की त्रासदी और योद्धा की गरिमा के साथ अपना पात्र उन्होंने इतनी गहराई से निभाया कि आज भी उनके डायलॉग्स जैसे “मैं सूर्यपुत्र कर्ण हूं” घर-घर गूंजते हैं। इतना ही नहीं, कर्ण के किरदार ने उन्हें इतना लोकप्रिय बना दिया कि कर्णल और बस्तर जैसे इलाकों में उनकी मूर्तियां मंदिरों में पूजी जाती हैं। स्कूल की किताबों में भी कर्ण की तस्वीरें उनके चेहरे से ली गईं।

    Karna of Mahabharata is no more: lost the battle to cancer, died at the age of 68, wave of mourning
    भारतीय टेलीविजन के इतिहास में ‘कर्ण’ का चेहरा बन चुके दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का निधन

    महाभारत के अलावा, पंकज ने ‘चंद्रकांता’ में राजा शिवदत्त, ‘द ग्रेट मराठा’ में सदाशिवराव भाऊ, ‘ससुराल सिमर का’ में जमुना लाल द्विवेदी और ‘देवों के देव महादेव’ में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ ‘बादशाह’ (1999), ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘अंदाज’ जैसी फिल्मों में वे खलनायक के रूप में चमके। हाल ही में ‘ध्रुव तारा’ और ‘अजोनी’ जैसे सीरियल्स में दिखे। उन्होंने अभिनय अकादमी ‘अभिन्नय एक्टिंग एकेडमी’ भी शुरू की, जहां गुफी पेंटल जैसे सहयोगियों के साथ नई पीढ़ी को ट्रेनिंग दी।

    https://x.com/i/status/1978383855032672577

    बता दें कि शूटिंग के दौरान दुर्घटनाओं से भी वे जूझे, महाभारत के सेट पर रथ हादसे में घायल हुए, आंख के पास तीर लगने से सर्जरी करानी पड़ी। फिर भी, उनकी जज्बा ने उन्हें कभी हार नहीं माने दिया।कैंसर की लंबी लड़ाई: कुछ महीनों पहले ही रिलैप्स हुआ था। पिछले कुछ महीनों से पंकज कैंसर से जूझ रहे थे। पहले वे इससे उबर चुके थे, लेकिन हाल ही में बीमारी ने दोबारा जोर पकड़ा। वे बार-बार अस्पताल में भर्ती हो रहे थे और मेजर सर्जरी भी करानी पड़ी। उनके करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने बताया, “वे सुबह कैंसर से लड़ते हुए चल बसे। अंतिम दिनों में परिवार उनके साथ था।” उनके सह-अभिनेता अमित बेहल ने भी खबर की पुष्टि की।

    शोक सभा में सितारों की श्रद्धांजलि:

    ‘कर्ण जैसा रोल कोई और न निभा पाएगा’ पंकज के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक की बाढ़ आ गई। उनके प्रशंसक और सहयोगी भावुक संदेश दे रहे हैं। यूजर रवि सोनी ने X पर लिखा: “ॐ शांति। आपका अभिनय दिल पर अमिट छाप छोड़ कर जा चुका है जो हमारी पीढ़ी के रहने तक सदैव जीवंत रहेगी। जो रोल कर्ण का आपने निभाया वो शायद ही दूसरा कोई और कर पाता। ईश्वर आपकी चरणों में यथास्थान दे। ॐ शांति।।”

    डॉ. पंकज कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा: “पंकज धीर बहुत अच्छे एक्टर थे। महाभारत सीरियल में कर्ण की भूमिका में शानदार अभिनय से वे काफी फेमस हुए। चंद्रकांता के साथ ही द ग्रेट मराठा में भी उन्होंने अच्छा काम किया है। वे कैंसर जैसे असाध्य रोग से पीड़ित थे। उनके निधन से टीवी सिनेमा को बड़ी क्षति हुई है। श्रद्धांजलि।”

    अश्वनी यादव ने लिखा: “ॐ शांति पंकज धीर जी। Pankaj Dheer ji made my favourite character कर्ण, Immortal।” जबकि सनातनी छोरा ने पोस्ट किया: “महाभारत में कर्ण बनकर सबके दिलों में बस गए पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे…!”

    Shagun

    Keep Reading

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    November 2, 2026
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading