Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    काशी बदली अयोध्या बदली अब मथुरा की बारी है: अनूप जलोटा ने गाया भजन

    ShagunBy ShagunAugust 29, 2024Updated:August 29, 2024 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,443
    • सुर ताल संगम के वार्षिकोत्सव में बरसाने वाली राधा….
    • अनूप जलोटा के संग ‘कृष्ण कहो या राम’
    • भजन प्रतियोगिता में नवीन, अंशिका व स्वरित प्रथम

    लखनऊ, 29 अगस्त: ‘धन-दौलत, जमीन आदमी के जाने के साथ ही छूट जाती है पर बड़ी बात ये होगी कि वह अपना ज्ञान नयी पीढ़ी को सौंपकर जाये।’ अपने 60 साल के संगीत के सफर और 71 वर्ष की उम्र का जिक्र करने के साथ संगीतकार केवलकुमार को लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित करते हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा ने उक्त विचार व्यक्त किये। उनकी मौजूदगी में उनके और डा.जया श्रीवास्तव के गाये भजन- बरसाने वाली राधा…. की लांचिंग के संग भजनों की रसधारा श्रोताओं को मधुर भक्तिभावों से भर गयी। संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम सुर ताल संगम संस्था का तेरहवें वार्षिकोत्सव का आयोजन था।

    भजन सम्राट ने राम भजन- राम रमैया गाये जा में काशी बदली अयोध्या बदली अब मथुरा की बारी है…. से गाना शुरू किया तो श्रोताओं की फरमाइशों की झड़ी लग गयी। आगे उन्होंने- ऐसी लागी लगन…. से श्रोताओं को भावविभोर किया। उन्होंने यहां प्रतियोगियों और कलाकारों को- देखन में छोटे लगें, घाव करे गम्भीर की संज्ञा देते हुये सम्मानित किया। केवलकुमार के लिये उन्होंने कहा कि व्यक्ति ऐसा ही होना चाहिये जो दूसरों को बनाता है। जया श्रीवास्तव को उन्होंने मेहनत कर प्रतिभाओं को खोजने और नये कलाकारों को मौका देने वाला समर्पित संगीतकर्मी बताया।

    राम से कृष्ण के भजनों से लेकर निर्गुण रचनाओं से सजे कार्यक्रम में संस्थापिका डा. जया ने संगीत को समर्पित संस्था के विगत वर्षों में खोजी गयी अनगिनत प्रतिभाओं की जानकारी देते हुए पद्मश्री अनूप जलोटा और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में बरसाने वाली राधा… की लांचिंग करते हुए स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।

    बाल, युवा और वरिष्ठ, इन तीन वर्गों में हुई अखिल भारतीय भजन प्रतियोगिता के फाइनल में बाल वर्ग में स्वरित अग्रवाल पहले व अद्विका श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर तो नवयुवा वर्ग में अंशिका प्रथम व दिव्यांशु द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में पहले तीन स्थान क्रमशः नवीन चन्द्रा, सुशीलकुमार सिंह राठौर व चंदन रैतानी को मिले। विजेताओं को क्रमशः 31सौ, 21सौ और 11सौ का पुरस्कार, स्मृतिचिन्ह व प्रमाणपत्र दिये गये।

    इससे पहले संस्था के बर्लिंग्टन चौराहा स्थित प्रशिक्षण केन्द्र की शुरुआत के साथ इस मौके पर संस्था की वेबसाइट, संस्था गीत की लांचिंग और युवा संगीतकार अभिजीत के नेतृत्व में आकार बैण्ड की भी शुरुआत हो गयी। इस वाद्यवृंद ने- ऐसी लागी लगन…., रंग दे चुनरिया…. और जग में सुंदर हैं दो नाम…., चदरिया झीनी रे झीनी…. और सूरदास के पद- मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो…. जैसे भजन सुनाये। इसी क्रम में 20 दिवसीय भजन कार्यशाला के करीब 40 प्रतिभागियों ने आज सम्मानित निर्देशक संगीतकार केवल कुमार के निर्देशन में मोहक भजन प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभावान गायिका शबीना सैफी और ऐमन जावेद फारुकी भी मधुर गीत पेश किये। संस्था के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व अन्य अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किये।

    Shagun

    Keep Reading

    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    'Maahi Ve' Song Released! Ganesh Acharya and Akanksha Puri's Romantic Track Goes Viral

    माही वे’ गाना रिलीज ! गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का रोमांटिक ट्रैक वायरल

    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Public Outrage on the Streets of Nepal; Democracy at Risk.

    नेपाल में सड़कों पर जनाक्रोश, खतरे में लोकतंत्र

    April 24, 2026
    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    April 24, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    सीजफायर पर विवाद : ईरान पर अमेरिकी शिकंजा कसा! 31 तेल टैंकर घुमाए, नाकाबंदी से तेल निर्यात ठप

    April 24, 2026
    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    April 23, 2026
    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    April 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading