मुंबई, 8 सितंबर 2025: संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी! डायमेंशन म्यूज़िक ने अभिनेत्री और मॉडल कायनात खान और दीपक मारन के नए रोमांटिक गाने “तू मेरे प्यार की कहानी” को रिलीज़ कर दिया है। यह गाना दिल को छू लेने वाली मेलोडी और भावनात्मक गहराई के साथ दर्शकों का मन मोह रहा है।
अमित मुर्तुजा की मखमली आवाज़ में गाया गया यह गाना एस.पी. सेन के संगीत और शाइनाज सिद्दीकी के खूबसूरत गीतों का शानदार मिश्रण है। गाने का निर्देशन शब्बीर जी खान ने किया है, जबकि मुबीन चौधरी इसके निर्माता हैं। अय्यूब अली की सिनेमैटोग्राफी और राजू शबाना की कोरियोग्राफी ने गाने को दृश्यात्मक रूप से आकर्षक बनाया है। शैलेन्द्र की एडिटिंग और संचित वही के क्रिएटिव डायरेक्शन ने इसे और निखारा है।
कायनात खान ने उत्साह जताते हुए कहा, “इस गाने पर काम करना मेरे लिए एक यादगार अनुभव रहा। मुझे विश्वास है कि यह गाना दर्शकों के दिलों को छू लेगा। उन्होंने कहा कि मैं डायमेंशन म्यूज़िक की आभारी हूँ जिन्होंने इसे संभव बनाया।”
रिलीज़ के बाद गाने को लेकर प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर गाने की धुन और रोमांटिक अंदाज़ पसंद किया जा रहा है। यह गाना निश्चित रूप से संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में खास जगह बनाएगा।
सुनने के लिए तैयार हैं? – फ़िलहाल “तू मेरे प्यार की कहानी” अब सभी प्रमुख म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।






