Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    समलैंगिकता के हक़ में बोलने पर खमियाजा भुगता मैंनेः सेलिना जेटली

    By September 9, 2018 ख़ास खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 702

    नई दिल्ली, 09 सितम्बर 2018: 2001 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी सेलिना जेटली के लिए मुश्किलें तब खड़ी हो गयी जब उन्होंने समलैंगिकता, एलजीबीटी समुदाय के एक्टिविस्ट लोगों के (लेस्बिएन, गे, बाईसेक्शुयल, ट्रांसजेंडर) के लिए उनके हक़ में अावाज उठायी, इस कारण वश उनके दोस्तों साथियों और परिवार वालों ने उनका साथ छोड़ दिया था। उन्होंने कहा वह फिर भी इस बात से घबराई नहीं और लगातार इनके हक में लड़ती रही। यह बात सेलिना ने गुरुवार सर्वोच्च न्यायलय (सुप्रीम कोर्ट) के समलैंगिकता के हक मेें दिए गए ऐतिहासिक फैसले पर कही है।

    सेलिना जेटली ने सर्वोच्च न्यायलय के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि न्यायालय के इस फैसले से बहुत खुश हूं। मैं पिछले 15 साल से एलजीबीटी एक्टिविस्ट के रूप में काम करती रही। इसी आशा और इंतजार में थी कि एक ना एक दिन जरूर इसके हक में फैसला आएगा और वैसा ही हुआ। सेलिना ने आगे कहा कि एक सच्चे देशभक्त के रूप में मेरा हमेशा से यही सिद्धांत रहा है कि मैं किसी भी तरह का भेदभाव और किसी भी संस्कृति और सभ्यता में किसी भी तरह की हिंसा को सहन नहीं करूंगी।

    बता दें कि 36 वर्षीय सेलिना जेटली 2001 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। पिछले 15 साल से एलजीबीटी समुदाय के एक्टिविस्ट के रूप में काम कर रही हैं। सेलिना 2013 से यूनाईटेड नेशन इक्वैलिटी चैम्पियनशिप के साथ जुड़ी हुई हैं। सेलिना ने 2003 में फिरोज खान की फिल्म जानशीन से फिल्म उद्योग में कदम रखा था। इसके बाद सिलसिले(2005), नो एंट्री (2005), टॉ डिक एण्ड हैरी (2006), गोलमाल रिटर्न्स (2008) जैसी फिल्मों में काम किया।

    सेलिना ने कहा कि हम इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकते कि एलजीबीटी समुदाय के लोगों ने इतने सालों से कितने भेदभाव और मुश्किलों का सामना किया है। इतने सालों से अपने अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे एलजीबीटी समुदाय के लोगों के इतने साल के दर्द को हम नहीं भर सकते हैं। सेलिना ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के इस ऐतिहासिक फैसले से देश के लाखाें एलजीबीटी समुदाय के लोगों को खुली हवा में सांस लेने और समानता का अधिकार दिया है, जिससे वो लोग लंबे समय से वंचित थे। कोर्ट ने इस फैसले से एलजीबीटी समुदाय के लोगों को उनका आत्मसम्मान वापस दिया है।

    Keep Reading

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Buzz in Patna: Special screening of Manoj Bajpayee and Adah Sharma's film 'Governor'

    पटना में धूम: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ की खास स्क्रीनिंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading