Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    ShagunBy ShagunJuly 31, 2026 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 78

    सरदार उधम सिंह और मुन्ना सिंह चौहान को भी दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    लखनऊ, 31 जुलाई। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर आज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा की अध्यक्षता में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महान साहित्यकार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    उधम सिंह और मुन्ना सिंह चौहान को भी याद किया

    इसी अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार उधम सिंह तथा रालोद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की पुण्यतिथि पर भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    प्रेमचंद की कालजयी कृतियों को किया याद

    अनुपम मिश्रा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं से हिंदी-उर्दू साहित्य को नई ऊँचाइयाँ दीं। खासकर ‘गोदान’ के माध्यम से किसान जीवन, संघर्ष और चेतना को जिस यथार्थ और संवेदनशीलता से चित्रित किया, वह विश्व साहित्य में भी अद्वितीय है। उनकी रचनाएँ आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

    ‘गोदान’ भेंट कर सम्मान

    कार्यक्रम में प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय सचिव श्रीश चंद्र श्रीवास्तव ने अनुपम मिश्रा को मुंशी प्रेमचंद की कृति ‘गोदान’ स्मृति स्वरूप भेंट की। उपस्थित वक्ताओं ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी रचनाएँ सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती हैं।

    उपस्थित रहे यह प्रमुख पदाधिकारी

    इस अवसर पर प्रोफेशनल मंच प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, कार्यालय प्रभारी रमावती तिवारी, विकास सिंह, रमेश कश्यप, पी.के. पाठक, मुकेश वर्मा, बिपिन द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading