कौंडिय़ा। सेवा सहकारी समितियों के डिफाल्टर किसानों के लिए शिविर का आयोजन कौडिया में किया गया। यह शिविर मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना के तहत जिला सहकारी बैंक द्वारा कौडिय़ा समिति में लगाया गया। इस मौके पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजदार ने कहा भाजपा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की ऋण समाधान योजना किसानों के लिए वरदान है। यह ब्याज भाजपा सरकार किसानों के ऋण का चुका रही है, वह कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों पर लगाया गया 18 प्रतिशत ब्याज है जो 10 से 20 गुना तक हो गया था, वह भाजपा सरकार ने किसानों ऋण स्माधान योजना लागू कर ब्याज माफी के रूप में भाजपा सरकार भर रही है। वहीं खाद्य में 10 प्रतिशत की सब्सिडी भी प्राप्त कर सकें। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक संचालक हरिप्रताप ममार ने बताया किसान योजना का लाभ लेने के लिए 50 प्रतिशत राशि जमा करें, यह किसानों के लिए अच्छा अवसर है यह पूरे जिले में अभियान चल रहा है किसानों की समस्या दूर होगी। ऋणी सदस्य को अपना फसल ऋण चुकाने का यह सुनहरा मौका है। उन्होंने बताया कि डिफाल्टर किसान सदस्य अपने खाते में बकाया मूलधन की राशि का 50 प्रतिशत 15 जून तक जमा कर ब्याज माफी का लाभ ले सकते हैं। हितग्राहियों को योजना बताई जिसमें किसानों की सहमति भी समिति को प्राप्त हुई। यहां पर क्षेत्रीय अधिकारी आरके अग्रवाल ने समिति प्रबंधक संजय पचौरी को निर्देष देते हुए कहा कि शीघ्र नियमिति किसानों के 10 प्रतिशत अनुदान की राषि उनके खातों में डाले ताकि उनको योजना लाभ मिल सके। सरकार ने किसानों के लिए दस प्रतिषत सब्सिडी का पैसा हमें दिया है। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र फौजदार संचालक हरिप्रताप ममार, अध्यक्ष रामकुमार बचकैया, अशोक पटेल, नीरज दुबे, सुनील रघुवंशी, हेमराज सिंह राजपूत, भरत भदौरिया, हरनाम सिंह राजपूत, अरविंद कुमार दुबे, सतीश रघुवंशी, चंद्रशेखर हरदेनिया, अवधेश जगाती, आर के अग्रवाल क्षेत्रीय अधिकारी, विजय कुमार गुप्ता शाखा प्रबंधक, कन्हैया लाल कहार पर्यवेक्षक, संजय पचौरी समिति प्रबंधक, भरत सिंह विक्रेता, मनीष कुमार, राजू खंगार आदि उपस्थित रहे। यहां पर अरविंद कुमार विद्या बाई् शिवराज मुरली राजपूत, भरत सिंह प्रेम सिंह, प्रदीप कुमार प्रेम सिंह, एवं ओंकार प्रसाद जगाती ने योजना का लाभ लिया उनका पदाधिकारियों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया।
Keep Reading
Add A Comment







