Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    इमरान से यारी निभाने को बेकरार सिद्धू, जायेंगे शपथ ग्रहण समारोह में

    ShagunBy ShagunAugust 13, 2018 ख़ास खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 510

    मोदी सरकार की मंजूरी का इंतजार

    नई दिल्ली, 13 अगस्त 2018: पाकिस्तान में इमरान खान की ताजपोशी में शरीक होने के लिए बेकरार दिख रहे कांग्रेस के पंजाब से मंत्री और पूर्व किक्रेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने वीजा के लिए आवेदन कर दिया है। फैसला भारत सरकार को लेना है कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में जाने दिया जाए या नहीं।

    क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू को इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया है। शपथ ग्रहण समारोह 18 अगस्त को होना है। इस संबंध में सिद्धू सोमवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्च आयोग गए और उन्होंने इस यात्रा को लेकर कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने सरकार से अनुमति के लिए आवेदन किया है। अब सब कुछ भारत सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।

    पाकिस्तान में क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं और इस खास दिन के लिए उन्होंने कई दिग्गज हस्तियों सहित भारत के 3 पूर्व क्रिकेटरों (सुनील गावस्कर, कपिल देव और सिद्धू) और आमिर खान को निमंत्रित किया है। हालांकि गावस्कर ने व्यस्तता का हवाला देते हुए शपथ समारोह में नहीं शामिल होने की बात बता दी है।

    इसके बारे में गावस्कर ने बताया कि अपनी कमेंट्री की व्यस्तता की वजह से वह इस शपथ समारोह में शामिल नहीं हो सकते। हालांकि उन्होंने भविष्य में उनसे मुलाकात की उम्मीद जाहिर की। इमरान खान ने 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव और सिद्धू को भी न्यौता दिया था, जिस उन्होंने स्वीकार कर लिया।

    पाकिस्तान की नवनिर्वाचित संसद की पहली बैठक सोमवार को हो रही है जिसमें नई सरकार को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी। पाकिस्तान में गत 25 जुलाई को हुए चुनावों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। पीटीआई को 116 सीटें मिली थीं। इसमें नौ निर्दलीय सदस्यों के शामिल होने के बाद यह संख्या बढ़कर 125 हो गई है।

    महिलाओं के लिए आरक्षित 60 सीटों में से 28 सीटों के साथ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सीटों की संख्या 158 पहुंच गई है। इसके बाद भी 342 सदस्यों के सदन में बहुमत के लिए 172 सीटें चाहिए। पीटीआई इस आंकड़े से 14 कम है, लेकिन कई छोटे दलों का उन्हें समर्थन है और स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और प्रधानमंत्री के चुनाव में उसे कम से कम 180 सदस्यों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

    Shagun

    Keep Reading

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    Akhilesh Yadav’s Ram Mandir visit: Will it increase political difficulties for Rahul Gandhi?

    अखिलेश यादव का राम मंदिर दौरा: क्या राहुल गांधी के लिए बढ़ाएगा राजनीतिक मुश्किलें?

    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026
    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    November 19, 2026
    Flames of violence erupt once again in Bangladesh, with conditions resembling a civil war: Yunus’s home set ablaze; bomb blasts reported from Dhaka to Gopalganj.

    बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा की आग, गृहयुद्ध जैसे हालात: यूनुस का घर फूंका, ढाका से गोपालगंज तक बम धमाके

    November 19, 2026

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    November 19, 2026

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading