नई दिल्ली 23 फरवरी 2018। प्रियंका चोपड़ा ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी से अपने सारे व्यावसायिक करार तोड़ने का फैसला लिया है। वह पिछले साल नीरव मोदी की कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर बनी थीं। प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने कहा नीरव मोदी पर पीएनबी घोटाले के मामले में लगे सभी आरोपों के बाद प्रियंका चोपड़ा ने तय किया है कि वह उनसे से सभी अनुबंध खत्म कर लेंगी। 2017 में प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी की कंपनी की ग्लोबल एम्बेसडर बनी थीं। उन्होंने नीरव के लिए कई विज्ञपन किए। एक चर्चित विज्ञापन में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आईं थीं। पिछले दिनों प्रियंका के मैनेजर ने बताया था कि प्रियंका इस संबंध में कानूनी परामर्श ले रही हैं कि कंपनी से अनुबंध कैसे खत्म किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़ 2016 में प्रियंका नीरव मोदी ब्रांड की एंबेसडर से एग्रीमेंट साइन किया था।
नीरव मोदी की कंपनी के साथ सभी करार तोडेंगी प्रियंका चोपड़ा
Keep Reading
Add A Comment