छात्रों की बेहतर जीवन बनाने के लिए लागू होगा प्रतिबन्ध
नई दिल्ली, 24 अगस्त 2018: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को अपने परिसरों में जंक फूड की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। यूजीसी में विश्वविद्यालय को भेजे एक पत्र में कहा है कि कॉलेजों में जंक फूड तो प्रतिबंधित करना नए मानदंड स्थापित करेगा, छात्रों के जीवन को बेहतर बनाएगा सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाएगा और उनमें मोटापे को कम करेगा। यह जीवन जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों को भी रोकेगा, जिसका मोटापे से सीधा संबंध है।
बता दें कि यह सर्कुलर मानव संसाधन विकास एचआरडी मंत्रालय के निर्देश के बाद जारी किया गया है। मंत्रालय में यूजीसी को उच्च शिक्षण संस्थानों के परिसरों में जंक फूड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिया है। सर्कुलर में कहा गया है कि आप से आग्रह है कि इस सलाह का सख्ती से पालन करें और युवा पीढ़ी के बीच इसको लेकर जागरूकता पैदा करें।







