भारतीय अंडर-18 व अंडर-20 बालक हैंडबॉल टीम के संभावितों का चयन ट्रायल आयोजित
लखनऊ, 19 फरवरी। आज दिनांक 19 फरवरी, 2018 को फैसलाबाद (पाकिस्तान) में आगामी 10 से 15 मार्च को होने वाली आईएचएफ चैलेंंज ट्राफी में भाग लेने वाली भारतीय बालक हैंडबॉल टीम (अंडर-18 व अंडर-20) के संभावितों का चयन केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में किया गया। उक्त चयन ट्रायल में भारतीय हैंडबॉल संघ के महासचिव श्री आनन्देश्वर पांडेय, राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच शिवाजी सिंधु, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जमील अहमद एवं सचिन चौधरी एवं हैंडबॉल प्रशिक्षक आंध्र प्रदेश के देवेंदर उपस्थित थे।
चयनित अंडर-20 टीम के संभावित इस प्रकार हैं:-
गोलकीपर: लकी (दिल्ली), दिनेश (साई), राइट बैक: नवीन सिंह (दिल्ली), भूपिंदर (साई), सेंटर बैक: मनीष (एनएचए), सुमित (दिल्ली), लेफ्ट बैक: विजय सिंह (दिल्ली), राइट विंग: अंकित (हरियाणा), कीर्ति (दिल्ली), अमित (हरियाणा), सुरेश कुमार (छत्तीसगढ़), पिवोट: शुभम कुमार (साई), शमशेर सिंह (पंजाब), लेफ्ट विंग: पुष्पेंद्र (दिल्ली), मिथुल (चंडीगढ़), कोच: एसके अरोरा (दिल्ली), आशीष कार (यूपी)।
चयनित अंडर-18 टीम के संभावित इस प्रकार हैं:-
गोलकीपर: अमन मलिक (दिल्ली), अमर मणि त्रिपाठी (यूपी), राइट बैक: लोकेश अहलावत (दिल्ली), जसमीत सिंह (पंजाब), सेंटर बैक: दीपक (एनएचए), सन्नी (दिल्ली), लेफ्ट बैक: सुमित (साई), श्रेयस सुदेश मलाप (महाराष्ट्र), वकील (हरियाणा), राइट विंग: अमित (एनएचए), सुमित (साई), पिवोट: याहिया खान (झारखंड), अवनीश राठौर (यूपी), लेफ्ट विंग: मनीष कुमार त्रिपाठी (एनएचए), सुमित (दिल्ली), कोच: ए.देविंदर (आंध्र प्रदेश), सागर प्रहलाद राव (महाराष्ट्र)।







