लखनऊ, 03 मार्च। शतरंज के खेल को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने अपने निरंतर प्रयासों के क्रम में वर्ष 2018 के लिए लखनऊ में होने वाली शतरंज प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस क्रम में प्रतियोगिताओं की शुरुआत 21 मार्च से शुरू होगी जबकि समापन अक्टूबर व नवंबर में होने वाले राष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन चेस टूर्नामेंट के आयोजन के साथ होगा। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे व सचिव एके रायजादा ने प्रतियेागियों को बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम के चलते परीक्षा व प्रतियोगिताओं में समुचित संतुलन बनाए रखने की सलाह दी है।
प्रतियोगिता का कैैलेंडर इस प्रकार हैं:
21-22 मार्च: अंडर-13 (ओपन बालिका) लखनऊ जिला चेस चैंपियनशिप-2018
21-22 मार्च: अंडर-7 (ओपन बालिका) लखनऊ जिला चेस चैंपियनशिप-2018
29 मार्च-दो अप्रैल: अंडर-15 (सब जूनियर ओपन बालिका) लखनऊ जिला चेस चैंपियनशिप-2018
29 मार्च-दो अप्रैल: अंडर-9 (ओपन बालिका) लखनऊ जिला चेस चैंपियनशिप-2018
29 मार्च-दो अप्रैल: अंडर-25 (ओपन बालिका) लखनऊ जिला चेस चैंपियनशिप-2018
09-12 अप्रैल: अंडर-17 (ओपन बालिका) लखनऊ जिला चेस चैंपियनशिप-2018
09-12 अप्रैल: अंडर-11 (ओपन बालिका) लखनऊ जिला चेस चैंपियनशिप-2018
1-3 मई: शिवानी कप इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप-2018
7-9 मई: प्रथम डोजर्स लखनऊ जिला ओपन चेस टूर्नामेंट-2018
7-8 जुलाई: लखनऊ जिला एमेच्योर चेस चैंपियनशिप-2018
1-2 अगस्त: अंडर-19 (जूनियर ओपन बालिका) लखनऊ जिला चेस चैंपियनशिप-2018
4-6 अगस्त: लखनऊ जिला ओपन चेस चैंपियनशिप-2018
अगस्त: लखनऊ जिला टीम चयन चैंपियनशिप-2018
अगस्त: लखनऊ जिला महिला चेस चैंपियनशिप-2018
अक्टूबर: राष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन चेस टूर्नामेंट-2018
नवम्बर: राष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन चेस टूर्नामेंट-2018







