लखनऊ, 04 मार्च। पूर्व फुटबॉलर और बैडमिंटन खिलाड़ी सत्येंद्र कुमार सिंह को यूपी ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) का सह संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। एसोसिएशन के महासचिव आनन्देश्वर पांडेय ने बताया कि सत्येंद्र कुमार सिंह की नियुक्ति एसोसिएशन की साधारण सभा में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्येंद्र कुमार सिंह का अनुभव प्रदेश के खेल जगत के लिए लाभकारी होगा तथा सत्येंद्र कुमार सिंह को इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
सत्येंद्र कुमार की यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति पर यूपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास, सह उपाध्यक्ष अभिजीत सरकार, कोषाध्यक्ष मनीष कक्कड़, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा.सुधर्मा सिंह व सचिव अरूण कक्कड़, यूपी हैंडबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशांत जयसवाल, उपाध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव, कोआर्डिनेटर प्रदीप राय तथा अन्य खेल संघो के पदाधिकारियों ने भी बधाई दी।







