लखनऊ, 28 फरवरी। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रेफरी सेमीनार केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में दिनांक 26, 27, 28 फरवरी तक आयोजित किया गया जिसमें देश भर के सैकड़ो खिलाड़ियों ने भाग लिया इस सेमिनार में उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, बिहार, उत्तरांचल तथा झारखण्ड प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

सेमिनार का समापन आज खेल विभाग के निदेशक डा. आरपी सिंह द्वारा किया गया। सेमिनार में सभी खिलाड़ियों को ताइक्वांडो रेफरी व पुमसे की तकनीकि जानकारी दी गयी अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी अतुल पंगोतरा ने सभी खिलाड़ियों तकनीकि प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के महासचिव चन्द्र कुमार शर्मा व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ग्रैण्ड मास्टर अभय सिंह राठौर भी उपस्थित थे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के महासचिव चन्द्र कुमार शर्मा ने दी।






