दशहरा पर खेसारी लाल यादव की ‘गॉडफादर’ रिलीज: डबल रोल में दिखेगा दमदार एक्शन
लखनऊ/मुंबई, 21 सितंबर 2025: भोजपुरी सिनेमा के धाकड़ स्टार खेसारी लाल यादव दशहरा के शुभ अवसर पर अपनी धांसू फिल्म ‘गॉडफादर’ लेकर धमाल मचाने को तैयार हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस का उत्साह चरम पर है, जहां खेसारी डबल रोल में बाप-बेटे की जोड़ी निभाते दिखे, जो एक्शन से लबालब है।
फिल्म में खेसारी एक मजबूत, न्यायप्रिय गॉडफादर की भूमिका में हैं, जो परिवार और समाज के बदलते रंगों को बखूबी दर्शाती है। उनके साथ यामिनी सिंह, संजय पांडे, विनोद मिश्रा जैसे दमदार कलाकारों का साथ है, जिनका अभिनय ट्रेलर में ही लुभा गया। निर्देशन पराग पाटील का है, जबकि निर्माण टेकनीशियन फिल्म फैक्ट्री ने किया। छायांकन आर. आर. प्रिंस ने संभाला, लेखन प्राणनाथ का और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। ऑल इंडिया रिलीज 24 फ्रेम एंटरटेनमेंट (मुंबई) द्वारा हो रही है।







