सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की ब्लॉक बस्टर फ़िल्म मिस्टर नटवर लाल आपको याद होगा, जिसमें रेखा पर एक गाना ‘परदेसिया’ फिल्माया गया था और वह उस दशक के सबसे लोकप्रिय गाना बना था। अब उसी गाने को भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी में रीक्रिएट किया है, जो आज सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारीलाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर प्लेबैक किया है, जबकि गाने के वीडियो में अमिताभ बच्चन की जगह खुद खेसारी और रेखा की जगह श्वेता महरा नज़र आ रही हैं।

लिंक : https://youtu.be/Z0pyBemtmp8

यह भोजपुरी में अपने आप में एक नया प्रयोग है, जिसे ऑडियंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने उस सलीके को आज के समय के हिसाब से जिंदा रखा है, जो फ़िल्म मिस्टर नटवरलाल में उस जमाने में थी। यही वजह है कि खेसारीलाल का यह गाना हर वर्ग के लोगों के बीच तेजी से अपनी वायरल होने लगा है।







