भोजपुरी के हीरो खेसारीलाल यादव का नया गाना “मुरब्बा” आज रिलीज कर दिया गया, जिसकी मिठास उनके फैंस को भी पसंद आ रही है। इस गाने को आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया। वहीं, खेसारीलाल यादव के फैंस इस गाने को लेकर उनकी वाहवाही करते नजर आए हैं।
लिंक : https://youtu.be/Urbb8H6wAY0
करवाहट की जगह मिठास बांटना चाहिए:
वहीं,खेसारीलाल यादव ने कहा कि मेरे सभी गाने ऑडियन्स को समर्पित हैं। यह गाना भी उनके लिए बनाया है और उम्मीद है कि यह सबों को पसंद भी आने वाली है। उन्होंने कहा कि करवाहट की जगह मिठास बांटना चाहिए, चाहे वो मुरब्बा से हो या आपके व्यवहार से। मेरी कोशिश हमेशा अपने फैंस के बीच एक मिठास लाने की रही है कि जब वे हमारे गाने को सुनें, तो उनका मनोरंजन हो और वे स्ट्रेस को भूल जाएँ।

सारेगामा हम भोजपुरी के विजनेश हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह एक धमाकेदार एंटरटेनिंग गाना है। यह दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। अगर किसी ने अब तक हमारे इस गाने को नहीं देखा है, तो एक बार सारेगामा हम भोजपुरी पर जाएँ और इस खूबसूरत गाने का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेसारीलाल यादव सारेगामा हम भोजपुरी के लिए कई सारे प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं और आने वाले दिनों में भी उनका जलवा दर्शकों को देखने को मिलता रहेगा।
बताते चलें कि खेसारीलाल यादव ने गाना “मुरब्बा” को शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है और इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ दिव्या रलहन की केमेस्ट्री भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप हैं, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं।







