गायकी से लेकर अभिनय के के फील्ड में शानदार काम कर चुके खेसारीलाल यादव आज अपना 35वां जन्मदिन मनाया, जहाँ खेसारीलाल यादव ने फिल्म की पूरी टीम के साथ केक काटकर सेलिब्रेशन की शुरुआत की. उन्होंने इस फिल्म के सेट पर ही अपना बर्थडे मनाया है और इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही हैं.

फोटो में फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है, जहाँ खेसारीलाल यादव केक काट कर निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल खिला रहे हैं.
वहीं, खेसारीलाल यादव ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं सन्देश देने वाले तमाम फैंस और दोस्तों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हर साल आप सब से मुझे प्यार और आशीर्वाद मिलता है, जो मुझे ऊर्जान्वित करता है। आपका स्नेह हमें मिलता रहे, मेरी बस इतनी चाहत है।







