नई दिल्ली, 16 जनवरी। बालीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ अभी तक धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन बीत चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने एक और कारनामा कर दिखाया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 24 दिनों में 450 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।
बॉक्सऑफिस पर टाइगर को टक्कर देने इस हफ्ते तीन फिल्में ‘कालाकांडी’, ‘1921’ और ‘मुक्काबाज’ रिलीज हुई। लेकिन ये तीनों फिल्मों ने टाइगर के आगे घुटने टेक दिए। ‘टाइगर जिंदा है’ सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। इसने ‘सुल्तान’ और ‘बजरंगी भाईजान’ की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने देशभर में 325,71 करोड़ कमा लिए है। रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने 206, 04 करोड़, दूसरे हफ्ते 85,51 करोड़ और तीसरे हफ्ते 27,31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि चौथे वीकएंड टाइगर ने 6,85 करोड़ रु। कमाए है।
इंडिया के साथ फिल्म विदेश में भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। चौथे वीकेएंड तक फिल्म की ओवरसीज कमाई 124, 56 करोड़ रही है। बता दें, ‘टाइगर जिंदा है’ ने शुरुआती 2 दिनों में 50 करोड़, 3 दिन में 100 करोड़, चार दिन में 150 करोड़, 7 दिन में 200 करोड़, 10 दिनों में 250 करोड़ और 16वें दिन 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल है। ‘एक था टाइगर’ का कुल बजट 75 करोड़ रुपए था।







