Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म

    आखिर कुंभकर्ण ने 6 माह तक सोने का वरदान क्यों माँगा..?

    By July 29, 2017 धर्म No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 791

    रामायण मे रावण के दो भ्राता थे विभीषण और कुंभकर्ण, तीनो भ्राताओ ने ब्रह्माजी को प्रसन्न करने हेतु कठोर तपस्या की थी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी प्रसन्न हुए लेकिन वो कुंभकर्ण को वरदान देने से पहले स्वयं ही चिंतित थे।

    इस संबंध में श्रीरामचरित मानस में लिखा है कि-

    पुनि प्रभु कुंभकरन पहिं गयऊ। तेहि बिलोकि मन बिसमय भयऊ।

    अर्थात रावण को मनचाहा वरदान देने के पश्चात वह कुंभकर्ण के पास गये, उसे देखकर ब्रह्मा जी आश्चर्यचकित हो गये।

    जौं एहिं खल नित करब अहारू। होइहि सब उजारि संसारू।।

    सारद प्रेरि तासु मति फेरी। मागेसि नीद मास षट केरी।।

    ब्रह्मा जी को चिंता इस कारण से थी को यदि कुंभकर्ण हर रोज भर पेट भोजन करेगा तो जल्दी ही पूरी दुनिया नष्ट हो जाएगी। इसलिए ब्रह्मा जी ने सरस्वती जी की मदद से कुंभकर्ण की मति भ्रमित कर दी, जिस कारण से कुंभकर्ण ने 6 माह सोने का वरदान माँग लिया।

    कुंभकर्ण के विषय में श्रीराम चरित मानस में लिखा है कि-

    अतिबल कुंभकरन अस भ्राता। जेहि कहुँ नहिं प्रतिभट जग जाता।।

    करइ पान सोवइ षट मासा। जागत होइ तिहुँ पुर त्रासा।।

    • कुंभकर्ण अत्यंत बलवान था तथा उससे मुकाबला करने वाला संसार मे कोई नही था वह मदिरा पीकर 6 माह के लिए सोया करता था,जब भी कुंभकर्ण जागता था तो सारे संसार मे हाहाकार मच जाता था।
    • कुंभकर्ण को स्वयम् देवर्षि नारद ने तत्वज्ञान का उपदेश दिया था।
    • जब रावण ने सीता का हरण किया तब कुंभकर्ण निराश हुया था। कुंभकर्ण दुखी होकर रावण से बोला की हे मूर्ख तूने जगत जननी हरण किया है और फिर भी अब तू अपना कल्याण चाहता है?
    • उसने रवाँ को समझाया की वो श्री राम से क्षमा याचना कर ले परंतु वह नही माना।
    • रावण का मान रखने के लिए युद्ध के लिए कुंभकर्ण तैयार हो गया।
    • कुंभकर्ण जानता था की श्री राम विष्णु जी के अवतार है उनको पराजित करना असंभव है , इसके बाद भी अपने भाई का मान रखने हेतु वह श्री राम से युद्ध मे गया और श्री राम से बाण लगने से उसने अपने देह को त्याग दिया और उसका जीवन सफल हो गया।

    Keep Reading

    Quote: Your love and your behavior—that is the real magnet!

    Quote: असली चुंबक है तो आपका प्रेम और आपका व्यवहार!

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A unique blend of love, reincarnation, and terror: Gehana Vasisth’s 'Saga of Love' released on Hungama OTT

    प्यार, पुनर्जन्म और खौफ का अनोखा संगम: गहना वशिष्ठ की ‘सागा ऑफ लव’ हंगामा ओटीटी पर रिलीज

    November 23, 2026

    भटकती भीड़ की दिशा बदले तो भारत की दशा बदले!

    November 23, 2026
    A grand stage for talent: ‘Lyceum TV’ OTT platform launched in Lucknow

    हुनर को मिलेगा बड़ा मंच, लखनऊ में ‘लायसियम टीवी’ OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च

    November 23, 2026
    Taiwanese company to invest ₹1,141 crore in UP; 1,200 youths to get employment

    यूपी में ₹1,141 करोड़ निवेश करेगी ताइवानी कंपनी, 1,200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    November 23, 2026
    Manoj Bajpayee gives a sharp retort to trolls, stands up for artists

    मनोज बाजपेयी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कलाकारों के पक्ष में खड़े हुए

    November 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading