सत्ता गंवाने के बाद राजद अध्यक्ष लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने होटल अलॉटमेंट के केस में लालू और उनके परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।
लालू पर आरोप है कि रेलमंत्री रहने के दौरान उन्होंने रेलवे की होटलों को औने-पौने दामों में चलाने का ठेका दिया था। ईडी ने दिल्ली में लालू, राबड़ी देवी, तेजस्वी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती के खिलाफ भी बेनामी संपत्ति मामले में जांच चल रही हैं।
इसी मामले में सीबीआई पहले ही लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और उनके छोटे बेट तेजस्वी यादव सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। दो प्राइवेट कंपनियों के डॉयरेक्टरों के खिलाफ भी सीबीआई केस दर्ज कर चुकी है। सस्ते में रेलवे के होटल किराए पर देने का ये मामला वर्ष 2006 का है।







