Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    कहीं पाक को अस्थिर करके परमाणु हथियार न हासिल कर ले तालिबान: अमेरिका

    ShagunBy ShagunAugust 27, 2021 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 621

    अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अब अफगानिस्तान का वास्तविक शासक तालिबान कहीं पाकिस्तान को अस्थिर न कर दे और उसके परमाणु हथियार न हासिल कर ले। उन्होंने कहा बाइडन को कठिन सवालों के जवाब देने होंगे। वह बताएं अफगानिस्तान में क्या हुआ और उनकी आगे की योजना क्या है?

    अमेरिकी सीनेट और प्रतिनिधि सभा के 68 सांसदों ने बुधवार को बाइडन को पत्र लिखकर पूछा कि अगर अफगानिस्तानी सीमाओं पर तालिबान सेना बढ़ा देता है तो क्या क्षेत्रीय सहयोगियों की सेना को समर्थन देने के लिए वह तैयार रहेंगे। साथ ही यह पूछा कि तालिबान परमाणु हथियार संपन्न पाकिस्तान को अस्थिर नहीं करने देने के लिए आपके पास क्या योजना है? क्या आपके पास यह सुनिश्चित करने के लिए कोई योजना है कि तालिबान के शासन में अफगानिस्तान परमाणु संपन्न देश नहीं बनेगा?

    पिछले हफ्तों के घटनाक्रमों पर सांसदों ने कहा कि पूरी दुनिया ने स्तब्ध होकर देखा कि तालिबान ने कैसे चुटकियों में अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। यह उस गलती का नतीजा है जिसमें अफगानिस्तान को एकदम से सेना विहीन कर दिया गया और मुख्य सैन्य बल के बहुत छोटे से हिस्से को ही अफगानिस्तान में आखिर तक रखा गया। अमेरिकी अफसरों और अफगान सहयोगियों को भी वहां से निकालने में अत्यधिक देरी की गई है। इतना ही नहीं, चीन भी अब तालिबान से संबंध मजबूत करने में जुट गया है।

    इन सब गतिरोधों का सामना करते हुए अमेरिकी रणनीति क्या है? सांसदों ने पूछा कि बाइडन सरकार अब अमेरिका को आगे बढ़ाने की क्या योजना बना रही है? उनको यह भी स्पष्ट करना है क्या अमेरिकी सेना से नियंत्रण अपने कब्जे में लेने के बाद अफगान वायुसेना की कमान तालिबान के हाथों में रहेगी? अगर ऐसा है तो उस वायुसेना को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है, जिसकी कमान अब तालिबान के हाथों में होगी। आप उन अमेरिकी सैन्य हथियारों को कैसे वापस हासिल करेंगे जो तालिबान के हाथ पहले ही लग चुके हैं।

    दूसरी ओर, कैपिटल हिल की प्रेस कांफ्रेंस में रिपब्लिकन सांसद मैककार्थी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के परंपरागत दोस्तों और सहयोगियों के खिलाफ तालिबान का पक्ष लिया है। बाइडन प्रशासन की तालिबान नीति धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने वैश्विक मंच पर अमेरिका की प्रतिष्ठा की धज्जियां उड़ा दी हैं। ऐसा कोई एक हफ्ते के लिए नहीं हुआ है। बल्कि इससे उबरने में दशकों लगेंगे। अब हमारे सहयोगी हमारी आलोचना कर रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading