Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    बढ़ते हैं दाम तो बढ़ने दीजिए

    ShagunBy ShagunJune 26, 2020 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 489
    अंशुमाली रस्तोगी
    डीजल पेट्रोल से बीस हो लिया है। अब तक उन्नीस बने रहना उसकी तौहीन थी। मैं खुश हूं। ‘अच्छे और उजले दिन’ साथ-साथ आए हैं। वाकई सरकार काम कर रही है। जिस सरकार में पेट्रोल-डीजल के भाव सातवें आसमान पर पहुंच जाएं, समझ लीजिए उसमें ‘राष्ट्रीय-हित की भावना’ कूट-कूट कर भरी है। हमारा सौभाग्य, हमारे पास ऐसी ही सरकार है!
    कोरोना के साए से निकलकर लोगों का ध्यान किसी अन्य मुद्दे पर केंद्रित तो हुआ, यह अच्छी बात है। वरना तो चौबीस घंटे कोरोना पर चर्चा होती रहती थी। अब लोग थोड़ा-बहुत पेट्रोल-डीजल के बढ़ते भाव पर बोल रहे हैं। चिंता जता रहे हैं कि इससे महंगाई बढ़ेगी। कच्चा तेल जब कौड़ियों के भाव आ गया है, ऐसे में पेट्रोल-डीजल में वृद्धि, बात समझ से परे है।
    लोग भी अजीब हैं। जब देखो तब किसी न किसी मुद्दे पर चिंता जताते रहते हैं। अभी तक कोरोना की चिंता में घुले जा रहे थे, अब तेल के बढ़ते दाम में दुबले हुए जा रहे हैं। ये भी कोई बात हुई भला!
    ‘देश-हित’ व ‘जन-हित’ के वास्ते ‘कुछ पैसे’ जेब से निकालने में लोगों की नानी मरती है। सरकार ने दाम अपने लिए थोड़े न बढ़ाए हैं। यह भी देश-हित का ही काम है। जनता से लिया जनता को ही वापस। सरकार जनता से लेकर एक रुपया तक अपनी जेब में न रखती। सब जन-योजनाओं में लगा देती है। गरीबों, बेरोजगारों, मजदूरों का कल्याण करती है। इतने-इतने लाख करोड़ की योजनाएं हवा में थोड़े न बन जाती हैं। सबके लिए धन चाहिए होता है। और धन जनता से टैक्स के रूप में आता है। सिंपल।
    एक हम हैं जो सरकार पर यह इल्जाम धर देते हैं कि वो महंगाई बढ़ा रही है। सरकार भला क्यों महंगाई बढ़ाएगी! महंगाई तो अपने आप बढ़ती-घटती है। इसमें सरकार का कोई ‘रोल’ नहीं।
    अस्सी रुपए तेल अगर हो भी गया तो कौन-सा पहाड़ टूट गया! इससे कहीं ज्यादा की तो हम सिगरेट-बीड़ी में ही फूंक देते होंगे।
    भई, थोड़ा संतुलन बनाना सीखिए। सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलिए। फिर आपको न तेल के दाम बढ़े दिखेंगे न महंगाई। कुछ अंतरराष्ट्रीय दबाव भी तो होते हैं न। समझ रहे हैं!

    Shagun

    Keep Reading

    Widespread Protest Against NSA: Demonstrations in Lucknow Against Action Taken Against Satyam Verma and Akriti

    NSA पर भारी विरोध: सत्यम वर्मा और आकृति पर कार्रवाई के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    A legacy of grace and simplicity—it is a heritage that stems directly from him.

    अदब और सादगी की, उन्हीं से एक विरासत है..

    Smart Meters Turn into ‘Smart Cheaters’: Aam Aadmi Party Launches State-wide Protest, Accuses Yogi Government of Looting the Public.

    स्मार्ट मीटर बन गए ‘स्मार्ट चीटर’: आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी आक्रोश, योगी सरकार पर लूट का आरोप

    Hayatullah Ansari's 125th Birth Anniversary: ​​A Beautiful Confluence of Memories in Lucknow

    हयातुल्लाह अंसारी की 125वीं जयंती: लखनऊ में यादों का सुंदर समागम

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading