Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    लखनऊ में साहित्य की महफिल सजी, काव्यांगन साहित्यिक मंच ने रचा भावुक और हास्य का अनोखा संगम!

    ShagunBy ShagunMarch 10, 2026 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Literary gathering held in Lucknow; Kavyangan Literary Forum created a unique blend of emotion and humor!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 780

    लखनऊ, 10 मार्च 2026: हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार को समर्पित संस्था काव्यांगन साहित्यिक मंच की लखनऊ इकाई ने मंगलवार शाम एक यादगार प्रत्यक्ष काव्यगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें शहर के जाने-माने साहित्यकारों, कवियों और लेखकों ने अपनी रचनाओं से माहौल को भावविभोर कर दिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती मनोरमा लाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कवयित्री रश्मि शरद और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रीमा सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति ने संध्या को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गिरिराज किशोर शर्मा जी द्वारा प्रस्तुत मधुर वाणी वंदना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और साहित्यिक ऊर्जा से भर दिया।

    संचालन की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक पूर्णिमा भसीन और संदीपिका दीक्षित ने निभाई, जिनकी आत्मीय और सधी हुई शैली ने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रवाहपूर्ण बनाए रखा। संरक्षण में प्रतिभा सिंह का भी योगदान रहा।

    काव्य पाठ में शामिल रचनाकारों ने अपनी सृजनात्मकता से श्रोताओं के दिल जीत लिए। इनमें शामिल थे: पंकज सिंह, रश्मि सिंह, संध्या सिंह, गिरिराज किशोर शर्मा , नेहा सक्सेना , मंजूषा श्रीवास्तव ,गरिमा लखनवी ,मीनाक्षी शुक्ला, ललिता सेंगर ,पूजा श्रीवास्तव ,रीता जैन ,मधु जैन ,डॉ. अंजना मिश्रा आदि – इनकी भावपूर्ण रचनाओं ने सभा को गहरे भावों में डुबो दिया।

    कार्यक्रम की खास बात रही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हास्य कवि सर्वेश अस्थाना की उपस्थिति, जिन्होंने अपनी विनोदी रचनाओं से मंच पर हंसी की फुहारें बिखेर दीं और शाम को चार चांद लगा दिए।

    अंत में अध्यक्षीय भाषण में मनोरमा लाल जी ने साहित्य की शक्ति और हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि पूर्णिमा भसीन ने सभी अतिथियों, रचनाकारों और श्रोताओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट जलपान के साथ हुआ, जहां उपस्थितजन एक-दूसरे से विचार-विमर्श करते नजर आए।

    बता दें कि काव्यांगन साहित्यिक मंच लगातार ऐसे मंच प्रदान कर रहा है, जहां नवोदित और स्थापित रचनाकार अपनी आवाज बुलंद कर सकें। यह संध्या हिंदी साहित्य प्रेमियों के लिए एक सुखद अनुभव साबित हुई!

    Shagun

    Keep Reading

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026
    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    November 5, 2026
    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    November 5, 2026
    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    November 5, 2026
    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading