Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    टेक्नोलॉजी के डिब्बे से बाहर है साहित्य का मेला : विधानसभाध्यक्ष

    ShagunBy ShagunMarch 7, 2024 लखनऊ No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 4,218

    सम्मोहित करने वाली वाश शैली की चित्र कार्यशाला शुरू

    लखनऊ, 7 मार्च। लखनऊ पुस्तक मेले में आज आम पाठकों और साहित्य कला संस्कृति का संगम दिखा। मेले में कल जहां विधानासभाध्यक्ष सतीश महाना पुस्तकों का विमोचन किया, वहीं जलरंग वित्रों की विशिष्ट वाश शैली का चार दिवसीय प्रशिक्षण भी प्रारम्भ हो गया। महिला दिवस पर कल विशेष कार्यक्रम होंगे और सुर सागर कार्यक्रम में सुरों की महफिल सजेगी।

    मेले में आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने श्रीधर अग्निहोत्री की किताब भुला न देना, डा.मनीष शुक्ल के कथा संग्रह प्रोफेसर मां के लाल और रश्मि कौशल की पुस्तक महाशून्य का विमोचन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि टेक्नोलॉजी के डिब्बे यानी मोबाइल से बाहर आकर ही साहित्य का मेला दिखेगा। हम टेक्नोलॉजी के गुलाम हो गये हैं। कहीं इस एक हाथ के पकड़े डब्बे के कारण हमारा दिमाग भी डब्बा न हो जाएं, क्योंकि जो हम सुनते हैं वहीं सोचते हें फिर वही करते हैं। उन्होंने मंच से न्योता दिया कि मेले में आये सभी साहित्यकार विधानसभा में आयें भ्रमण करें। उसके बदले स्वरूप को देखें जाने और कार्य प्रणाली को समझें। लेखक डा.मनीष ने कहा कि कहानियाँ हर किसी के आसपास बिखरी हुई हैं। प्रोफेसर माँ के लाल भी जीवन में होने वाली घटनाओं से ली गई कहानियों का संग्रह है।

    श्रीधर अग्निहोत्री ने बताया कि उनकी किताब में सिनेमा और टीवी के उन सुपर स्टार कलाकारों का जिक्र है, जिनकी वक्त के साथ चमक फीकी पड़ गई और वो भुला दिये गए। इस अवसर पर डा.अमिता दुबे, सिद्धार्थ कलहंस, विनोद शुक्ल, अलका प्रमोद, रेखा बोरा, डा.शिल्पी शुक्ला, पंचानन मिश्र, मनोज शुक्ल मनुज, राजीव तिवारी, चंद्रभूषण सिंह, गजल गायक सरभजीत सिंह आदि की में चर्चित कवियों ने काव्यपाठ किया।

    मेले में महिला विषयों के संग ही महिला साहित्यकारों महाश्वेता देवी, महादेवी वर्मा, शिवानी, मैत्रेयी पुष्पा, मन्नू भण्डारी, तस्लीमा नसरीन, मालती जोशी, गीतांजलिश्री, शरद सिंह आदि की किताबों की खूब मांग है। मेले के लगभग हर स्टाल पर महिला विषयक पुस्तकें हैं।

    कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए आज सुबह मंच पर हुये विश्वम महोत्सव में आज नृत्यांगन समूह द्वारा लोक नृत्य और लोक गीत प्रस्तुत किए। इसी क्रम में श्रीनिवास त्रिपाठी की पुस्तक कोरोना विषाणु और केपीएस वर्मा की पुस्तक कुछ टूटने की आवाज़ पर यूपी त्रिपाठी ने चर्चा की। डा.राही मासूम रजा एकेडमी का कार्यक्रम वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय मनोज अग्रवाल चांदवासिया की किताब मृगनयनी का विमोचन हुआ। साथ ही गांधी दर्शन और महिला सशक्तिकरण पर राम किशोर की अध्यक्षता व ज्योति किरन रतन के संचालन में पद्मश्री डा.विद्या विंदु सिंह, आनन्द वर्धन सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव चमन, डा.करुणा पाण्डेय और संयोजक राकेश श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किये।

    जलरंग शैली के विख्यात चित्रकार सुखबीर सिंह को समर्पित वाश शैली की विशिष्ट प्रदर्शनी के संग चित्रकला कार्यशाला आज से प्रारम्भ हो गयी। आज चार प्रतिभागियों ने इस दुरूह शैली की बारीकियों को कार्यशाला प्रशिक्षक डा.स्तुति सिंघल से समझा। कल कुछ और प्रतिभागी भी शामिल होंगे। कार्यशाला मेला समापन की तारीख 10 मार्च तक चलेगी।

    राजीव वत्सल के संयोजन में अभा साहित्य परिषद की महानगर शाखा की संगोष्ठी में डा वीर सिंह मार्तंड, निर्भय गुप्ता, विजय त्रिपाठी, मनमोहन बाराकोटी तमाचा लखनवी , अनिल किशोर शुक्ल निडर, राम प्रकाश शुक्ल प्रकाश, ज्योति किरन रतन अलका श्रीवास्तव आदि ने राम नाम और देश प्रेम काव्य रस धारा बहायी। निःशुल्क प्रवेश वाले मेले में हर किताब पर कम से कम 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। यह मेला फोर्स वन बुक्स के साथ विश्वम फाउण्डेशन, ओरिजिन्स, ट्रेड मित्र और ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन आदि के सहयोग से हो रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026
    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    October 18, 2026
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading