Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    राजनीति में ‘रजनीकांत स्टाइल’

    By February 1, 2018 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 601

    व्यंग्य: अंशुमाली रस्तोगी

    रजनीकांत का राजनीति जॉइन करना राजनीति के लिए ‘सौभाग्य’ की बात है। यकीनन, राजनीति का सीना भी गर्व से फूल गया होगा। अब तक राजनीति में हमें ‘मनोरंजन’ ही देखने को मिला करता था, अब ‘एक्शन’ और ‘मनोरंजन’ दोनों देखने को मिलेंगे।

    रजनीकांत की राजनीति उस तरह की नहीं होगी जैसी देश के नेता अब तक करते चले आए हैं। उनकी राजनीति में सबकुछ पलक झपकते ही संभव हो जाएगा। जनता की समस्याओं का निराकरण बुलेट ट्रेन की स्पीड से भी तेज गति से होगा। जिन निर्णयों को लेने में नेता लोग महीनों-सालों लगा देते हैं, उन्हें रजनीकांत स्टाइल में क्षण भर में निपटा दिया जाएगा। भ्रष्टाचार करने वालों पर ‘शिवा’ कहर बनकर टूटेगा। घोटाला करने से पहले नेता-अफसर सौ दफा सोचेगा कहीं ‘रजनी’ न आ जाए। न फुटपाथ पर कोई नंगे बदन सोएगा, न सड़कों पर कोई भीख मांगेगा।

    ‘रामराज्य’ तो खैर नहीं कह सकता हां ‘रजनी-राज्य’ की ओर देश अवश्य बढ़ने लगेगा!

    अब तक देश ने केजरीवाल जी की ‘अलग तरह की राजनीति’ देखी, अब रजनीकांत की देखेगा। यह हमारे देश की राजनीति का सौभाग्य है कि इसे थोड़े-थोड़े समय बाद ‘अलग तरह की राजनीति’ करने वाले नेता मिल जाते हैं।

    यों तो राजनीति हर नेता की लगभग एक जैसी ही रहती है बस किरदारों का जरा-बहुत हेर-फेर हो जाता है। चुनावी मौसम में तो राजनीति एकदम फिल्मी सीन की तरह चलने लगती है। हर नेता अभिनेता के रोल में आ जाता है। जनता उसके अभिनय में कभी सनी देओल तो कभी रजनीकांत तलाशती मिलती है।

    लेकिन अभिनेता का नेता बनना और भी दिलचस्प होता है। कितना कुछ भी कर ले मगर उसके भीतर से अभिनेता वाले लटके-झटके नहीं जा पाते। किसी न किसी बहाने प्रदर्शित हो ही जाते हैं। देश की राजनीति का रंग-ढंग कुछ ऐसा बन भी लिया है कि यहां जनता को भी तड़क-भड़क और अवतार टाइप नेता भाने लगे हैं।

    सिर्फ चुनावी वादे ही नहीं, जनता अपने नेता के कपड़ों से लेकर हाव-भाव और उसकी पर्सनल लाइफ में भी इंटरेस्ट लेती है। ऐसी करिश्माई राजनीति के लिए रजनीकांत एकदम मुफीद नेता हैं। उनका तो हाथ भी इस स्टाइल में उठता है कि उनके प्रेमी उसी पर बिछ जाते हैं।

    हर वक़्त की परंपरागत राजनीति देखकर जो बोर हो चुके हैं उन्हें ‘रजनीकांत स्टाइल’ राजनीति अवश्य ही पसंद आएगी। हां, यह अलग बहस का विषय हो सकता है कि रजनी स्टाइल राजनीति वोट में कितना कन्वर्ट हो पाती है!

    ये तो मानना ही पड़ेगा कि रजनीकांत का ऐसा-वैसा नहीं जनता के बीच जबर क्रेज़ है। उनके राजनीति में कदम रखने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर तो एक तरह से दिवाली का सीन नजर आने लगा। उनके प्रशंसक नाचने-गाने लगे। बॉलीवुड बधाईयां देने उतर आया। साथ-साथ उन्होंने राजनीति के कई पुराने धुरंधरों को भी खासा परेशानी में डाल दिया।

    चलिए खैर। आप तो राजनीति में रजनीकांत के होने को ही अब एन्जॉय कीजिए।

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading