Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    बांग्लादेश में लॉकडाउन लागू, नेपाल के पीएम ने भी दिए संकेत!

    ShagunBy ShagunApril 17, 2021 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 617

    भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश भी कोरोना के बढ़ते मामलों से परेशान हैं। बांग्लादेश में लॉकडाउन लग चुका है। अब नेपाल ने भी इसके संकेत दिए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बुधवार को आने वाले दिनों में संभावित लॉकडाउन की चेतावनी दी है। उन्होंने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह बात कही है।

    नेपाली नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए, ओली ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया, क्योंकि देश में दूसरी लहर के संक्रमण बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमें कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई कोविड प्रोटोकॉल और उपायों का पालन करना चाहिए और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की भी रक्षा करनी चाहिए। एक अफवाह है कि सरकार बहुत जल्द लॉकडाउन लगाने की योजना बना रही है। सरकार लॉकडाउन लागू नहीं करना चाहती है, लेकिन हमें प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। हम चाहते हैं कि अन्य उपाय अभी से अपनाए जाएं ताकि हमें लॉकडाउन न करना पड़े और स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

    नेपाल में हाल के दिनों में कोविड-19 के मामले हर दिन लगभग 100 बढ़ रहे हैं। पॉलिमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) पद्धति का उपयोग करके कुल 2,321,670 परीक्षण किए गए थे। नेपाल में कोरोना के कुल 280,984 मामले सामने आ चुके हैं। देश में फिलहाल 3,608 के सक्रिय मामले हैं। अभी तक 274,318 लोगों ने इस महामारी को मात दे दी है। 3,058 मरीजों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है।

    प्रधानमंत्री ओली ने दावा किया कि सरकार पिछले साल कोविड-19 महामारी से बनी प्रतिकूल स्थिति के बावजूद असाधारण उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम थी। बुधवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, ओली ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे समय में लोगों के बीच आशा जगाने में सक्षम थी जब बहुत बड़ी निराशावाद थी।

    बांग्लादेश ने कोरोना संक्रमण मामले में वृद्धि के मद्देनजर सोमवार से सात दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया था। बंद के खिलाफ छोटे कारोबारियों के प्रदर्शन के बीच सार्वजनिक परिवहन पर रोक और बाजारों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया था। ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक, यह लॉकडाउन पांच अप्रैल को सुबह छह बजे से 11 अप्रैल की मध्यरात्रि तक प्रभावी था। हालांकि अब इसे 21 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लोगों को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक अपने घरों से नहीं निकलने को कहा गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading