चीन में एक से बढकऱ एक चौकानें वाली जगह आपको देखने को मिल जाएंगी। ये हैं चीन का तियानमेन माउंटेन,स्थानीय लोग तो इसे स्वर्ग के दरवाजा मानते हैं। पर्यटकों के बीच ये काफी पॉपुलर है। दरअसल 1518 मीटर ऊंचे इस पहाड़ पर दुनिया की सबसे ऊंची एक गुफा है। जिसे ही स्वर्ग का दरवाजा कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक 253 ईस्वी में पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया, जिसके बाद अचानक इस गुफा का निर्माण हुआ था। हर रोज टूरिस्ट यहां जाने के लिए सडक़ और रोप-वे का उपयोग भी करते हैं। दुनिया का सबसे लंबा 24459 फीट और ऊंचाई पर बने इस रोप-वे का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। यहीं नहीं रोप-वे और सडक़ों से उतरने के बाद लोग 999 सीढिय़ां चढ़कर गुफा तक पहुंचते हैं।







